Singrauli News: जी-2 मॉल और जीएस प्लाजा पर निगम की मेहरबानी या कार्रवाई में ढिलाई? नोटिस के बाद भी न
Singrauli News: इंदिरा गांधी की 109वीं जयंती पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि, योगदान को किया याद
Sidhi News: लोकायुक्त का छापा: 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते तहसीलदार का रीडर गिरफ्तार
Shaktinager News: एनटीपीसी ने ग्राम कोटा में ग्रामीणों को पढ़ाया सत्यनिष्ठा और पारदर्शिता का पाठ
Singrauli News: सिंगल यूज पॉलीथिन के खिलाफ नगर निगम और प्रदूषण विभाग की संयुक्त कार्रवाई
Sri Karanpur: भारत-पाक सीमा से 8 किलोमीटर अंदर रिहायशी इलाके में गिरा संदिग्ध ड्रोन, सुरक्षा एजेंसिय
Jabalpur News: जबलपुर में बेकाबू ट्रक ने आग ताप रहे लोगों को कुचला, तीन की मौत; दो गंभीर
Singrauli News: एनटीपीसी के वनिता समाज ने विद्यार्थियों को बांटे स्कूल बैग और स्टेशनरी किट
Singrauli News: आधी रात अवैध रेत परिवहन करते ट्रैक्टर जब्त, माड़ा तहसीलदार की कार्रवाई
Singrauli News: बलियरी मार्ग पर धूल से परेशान लोगों को मिली राहत, महापौर के निर्देश पर हुआ पानी का छ
Singrauli News: Congress members pay tribute on Indira Gandhi’s 109th birth anniversary, recall her contributions
नवजीवन विहार के इंदिरा चौक पर आयोजित हुआ कार्यक्रम, पूर्व महापौर रेनू शाह सहित जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने किया माल्यार्पण
Singrauli News: सिंगरौली। देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 109वीं जयंती पर नवजीवन विहार स्थित इंदिरा चौक में कांग्रेसजनों ने श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उनके साहसिक नेतृत्व, राष्ट्र के प्रति समर्पण और देश के विकास में दिए गए योगदान को याद किया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने इंदिरा गांधी को भारतीय राजनीति की सशक्त नेता बताते हुए कहा कि उन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी दृढ़ इच्छाशक्ति और निर्णय क्षमता के साथ देश का नेतृत्व किया। उनके कार्यकाल में बैंकों का राष्ट्रीयकरण, हरित क्रांति को बढ़ावा देने और देश की सामरिक शक्ति मजबूत करने जैसे महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। देश की एकता और अखंडता के लिए उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।
वक्ताओं ने कहा कि इंदिरा गांधी का राजनीतिक जीवन संघर्ष, साहस और राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रतीक रहा है। अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की पहचान मजबूत करने में भी उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रही। उनके विचार और नेतृत्व आज भी देश की राजनीति में प्रासंगिक हैं।
वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पूर्व महापौर रेनू शाह, पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष अरविंद सिंह चंदेल, पूर्व प्रदेश महासचिव अमित द्विवेदी, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष रामशिरोमणि शाहवाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक शाह, कांग्रेस नेता राघवेंद्र श्रीवास्तव (मुनकु), एडवोकेट उसैद हसन सिद्दीकी, आशुतोष सिंह, अवनीश शर्मा, अधिवक्ता अवनीश दुबे, शाहिद खान (रिंकू), पार्षद अनिल वैश्य, रामगोपाल पाल एवं विजय शाह, पूर्व पार्षद विनीता कुशवाहा और रामसागर शाह सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित कांग्रेसजनों ने इंदिरा गांधी के विचारों और जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई। साथ ही लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक समरसता और देश की एकता एवं अखंडता को मजबूत करने का संकल्प लिया।