Trending Now

Singrauli News: सिंगल यूज पॉलीथिन के खिलाफ नगर निगम और प्रदूषण विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Rama Posted on: 2026-11-19 13:40:00 Viewer: 82 Comments: 0 Country: India City: Singrauli

Singrauli News: सिंगल यूज पॉलीथिन के खिलाफ नगर निगम और प्रदूषण विभाग की संयुक्त कार्रवाई Singrauli News: Joint action by the Municipal Corporation and the Pollution Department against single-use polythene

बैढ़न जोन में दुकानों की जांच, प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त कर दुकानदारों पर लगाया जुर्माना

Singrauli News: सिंगरौली। शहर को प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक और पॉलीथिन से मुक्त करने के लिए नगर निगम ने सख्ती शुरू कर दी है। गुरुवार को बैढ़न जोन में नगर निगम और प्रदूषण विभाग की संयुक्त टीम ने दुकानों का निरीक्षण कर प्रतिबंधित पॉलीथिन रखने और उसका उपयोग करने वाले दुकानदारों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की। इस दौरान पॉलीथिन जब्त करने के साथ संबंधित दुकानदारों को जुर्माना भी लगाया गया।

नगर निगम आयुक्त सविता प्रधान के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान के दौरान टीम ने विभिन्न दुकानों की जांच की। जहां प्रतिबंधित पॉलीथिन मिली, उसे जब्त कर दुकानदारों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। साथ ही व्यापारियों को स्पष्ट रूप से समझाइश दी गई कि प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का न तो भंडारण करें और न ही उसका उपयोग या विक्रय करें।

कपड़े और कागज के थैले अपनाने की अपील
संयुक्त टीम ने दुकानदारों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी निभाने की समझाइश देते हुए पॉलीथिन के विकल्प के रूप में कपड़े और कागज के थैलों का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। अधिकारियों का कहना है कि प्रतिबंधित प्लास्टिक का इस्तेमाल पर्यावरण और स्वच्छता के लिए गंभीर समस्या बनता है।

आगे भी जारी रहेगा जांच अभियान
नगर निगम आयुक्त सविता प्रधान ने कहा है कि प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग और बिक्री पर रोक लगाने के लिए जांच एवं कार्रवाई का अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने दुकानदारों से नियमों का पालन करने और स्वच्छ एवं प्रदूषण मुक्त शहर बनाने में सहयोग की अपील की है। कार्रवाई के दौरान नगर निगम की ओर से स्वच्छता निरीक्षक पवन बरोदे, स्वच्छता उप पर्यवेक्षक अशोक त्रिपाठी सहित टीम के सदस्य मौजूद रहे। वहीं प्रदूषण विभाग की ओर से आलोक राय, सूरज दुबे और टी.पी. साकेत ने अभियान में सहभागिता की।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall