Singrauli News: जी-2 मॉल और जीएस प्लाजा पर निगम की मेहरबानी या कार्रवाई में ढिलाई? नोटिस के बाद भी न
Singrauli News: इंदिरा गांधी की 109वीं जयंती पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि, योगदान को किया याद
Sidhi News: लोकायुक्त का छापा: 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते तहसीलदार का रीडर गिरफ्तार
Shaktinager News: एनटीपीसी ने ग्राम कोटा में ग्रामीणों को पढ़ाया सत्यनिष्ठा और पारदर्शिता का पाठ
Singrauli News: सिंगल यूज पॉलीथिन के खिलाफ नगर निगम और प्रदूषण विभाग की संयुक्त कार्रवाई
Sri Karanpur: भारत-पाक सीमा से 8 किलोमीटर अंदर रिहायशी इलाके में गिरा संदिग्ध ड्रोन, सुरक्षा एजेंसिय
Jabalpur News: जबलपुर में बेकाबू ट्रक ने आग ताप रहे लोगों को कुचला, तीन की मौत; दो गंभीर
Singrauli News: एनटीपीसी के वनिता समाज ने विद्यार्थियों को बांटे स्कूल बैग और स्टेशनरी किट
Singrauli News: आधी रात अवैध रेत परिवहन करते ट्रैक्टर जब्त, माड़ा तहसीलदार की कार्रवाई
Singrauli News: बलियरी मार्ग पर धूल से परेशान लोगों को मिली राहत, महापौर के निर्देश पर हुआ पानी का छ
Singrauli News: Relief for residents troubled by dust on Baliyari Road; water sprayed following the Mayor's directive.
वाटर स्प्रिंकलर मशीन से सड़क पर डाली गई पानी की बौछार, नियमित छिड़काव की मांग
Singrauli News: सिंगरौली। बलियरी मार्ग पर उड़ती धूल से परेशान राहगीरों और स्थानीय रहवासियों को फिलहाल राहत मिली है। लोगों की शिकायत पर महापौर रानी अग्रवाल ने तत्काल संज्ञान लेते हुए नगर निगम की वाटर स्प्रिंकलर मशीन से सड़क पर पानी का छिड़काव कराने के निर्देश दिए। इसके बाद संबंधित मार्ग पर मशीन के जरिए पानी डलवाया गया, जिससे धूल को नियंत्रित करने का प्रयास किया गया।
दरअसल, बलियरी मार्ग पर आवागमन के दौरान वाहनों के गुजरने से बड़ी मात्रा में धूल उड़ रही थी। इससे राहगीरों के साथ आसपास रहने वाले लोगों को भी परेशानी हो रही थी। स्थानीय लोगों ने इस समस्या से महापौर को अवगत कराते हुए राहत दिलाने की मांग की थी।
शिकायत मिलते ही महापौर ने संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद वाटर स्प्रिंकलर मशीन से मार्ग पर पानी का छिड़काव कराया गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल पहल को राहतकारी कदम बताया है।
हालांकि, लोगों का कहना है कि एक बार पानी का छिड़काव पर्याप्त नहीं होगा। धूल की समस्या से स्थायी राहत के लिए मार्ग पर नियमित अंतराल से पानी का छिड़काव जरूरी है। अब देखना होगा कि नगर निगम इस व्यवस्था को नियमित रूप से जारी रखता है या नहीं।