Singrauli News: जी-2 मॉल और जीएस प्लाजा पर निगम की मेहरबानी या कार्रवाई में ढिलाई? नोटिस के बाद भी न
Singrauli News: इंदिरा गांधी की 109वीं जयंती पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि, योगदान को किया याद
Sidhi News: लोकायुक्त का छापा: 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते तहसीलदार का रीडर गिरफ्तार
Shaktinager News: एनटीपीसी ने ग्राम कोटा में ग्रामीणों को पढ़ाया सत्यनिष्ठा और पारदर्शिता का पाठ
Singrauli News: सिंगल यूज पॉलीथिन के खिलाफ नगर निगम और प्रदूषण विभाग की संयुक्त कार्रवाई
Sri Karanpur: भारत-पाक सीमा से 8 किलोमीटर अंदर रिहायशी इलाके में गिरा संदिग्ध ड्रोन, सुरक्षा एजेंसिय
Jabalpur News: जबलपुर में बेकाबू ट्रक ने आग ताप रहे लोगों को कुचला, तीन की मौत; दो गंभीर
Singrauli News: एनटीपीसी के वनिता समाज ने विद्यार्थियों को बांटे स्कूल बैग और स्टेशनरी किट
Singrauli News: आधी रात अवैध रेत परिवहन करते ट्रैक्टर जब्त, माड़ा तहसीलदार की कार्रवाई
Singrauli News: बलियरी मार्ग पर धूल से परेशान लोगों को मिली राहत, महापौर के निर्देश पर हुआ पानी का छ
Singrauli News: Tractors transporting illegal sand seized at midnight; action taken by Mada Tehsildar
कोयल खुर्द के पास माड़ा–राजमिलान मार्ग पर पकड़ा गया स्वराज ट्रैक्टर
Singrauli News: सिंगरौली। जिले में अवैध रेत परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए आधी रात को एक ट्रैक्टर जब्त किया है। कलेक्टर के निर्देश और मार्गदर्शन में तहसीलदार माड़ा के नेतृत्व में यह कार्रवाई 17 नवंबर की मध्यरात्रि माड़ा–राजमिलान मार्ग पर कोयल खुर्द के नजदीक की गई। ट्रैक्टर को जब्त कर आगे की कार्रवाई के लिए माड़ा थाना पुलिस के सुपुर्द किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार्रवाई के दौरान स्वराज कंपनी का नीले रंग का मॉडल 834 ट्रैक्टर अवैध रूप से रेत का परिवहन करते हुए पकड़ा गया। वाहन चालक की पहचान अरविंद शाह के रूप में हुई है। प्रशासनिक टीम ने ट्रैक्टर के इंजन नंबर 331008/SUF01368 के आधार पर वाहन को जब्त किया और पुलिस के हवाले कर दिया।
अवैध परिवहन पर कार्रवाई जारी रखने के निर्देश
तहसीलदार माड़ा के अनुसार, क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध रेत कारोबार में लगे लोगों में हलचल देखी जा रही है।