Ujjain News: धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर उज्जैन में विरोध, संतों ने की ईशनिंदा कानून बनाने की मा
Bihar News: बिहार में दर्दनाक हादसा: मिट्टी का टीला धंसने से तीन मासूम बच्चियों की मौत
IND vs NZ 1st ODI: पहले वनडे में भारत की धमाकेदार जीत, न्यूजीलैंड को पांच विकेट से हराया
Mahadev Satta App Case: महादेव सट्टा एप केस: सौरभ चंद्राकर आठ दिन की सीबीआई रिमांड पर
Singrauli News: विंध्य स्कूल सरई में मानव श्रृंखला से बनाई दीपक और स्वास्तिक की आकर्षक आकृतियां
Singrauli News: एनसीएल जयंत के आवासीय परिसर में कथित अवैध निर्माण का मामला, B-174 में पहुंचाई गईं ईं
Singrauli News: युवा संसद प्रतियोगिता में प्रगति पांडेय ने हासिल किया प्रथम स्थान
Singrauli News: महुली पाठ विद्यालय में अतिथि शिक्षक भर्ती पर उठे सवाल, सनातन रक्षा मंच ने डीईओ को सौ
Singrauli News: पार्षद अनिल वैश्य ने निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय पर
Singrauli News: एनटीपीसी विंध्याचल में विक्रेता विकास कार्यक्रम आयोजित, पारदर्शिता और नैतिक व्यावसाय
Singrauli News: Health camp in Baghadih under Project Arogya, 524 patients examined
हिंडालको महान की पहल से ग्रामीणों को मिला विशेषज्ञ चिकित्सकों का परामर्श, निःशुल्क दवाइयों का भी किया गया वितरण
Singrauli News: सिंगरौली। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुलभ बनाने और जरूरतमंद लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हिंडालको महान की ओर से संचालित सीएसआर पहल प्रोजेक्ट आरोग्य के तहत ग्राम पंचायत बाघाडीह में मिनी मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 524 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श दिलाया गया। साथ ही मरीजों को उनकी आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं।
शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दीं। इसमें स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. साक्षी पांडे, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. विवेक सिंह, नाक, कान एवं गला रोग विशेषज्ञ डॉ. राम तिवारी तथा मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. रमाशंकर गुप्ता के साथ डॉ. शैलेंद्र साकेत एवं डॉ. राजेश त्रिपाठी शामिल रहे। चिकित्सकों ने शिविर में पहुंचे मरीजों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जांच की और उन्हें आवश्यक उपचार एवं चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया।
स्वास्थ्य शिविर के दौरान मरीजों की जांच से लेकर दवाइयों के वितरण तक की व्यवस्था की गई थी। मेडिकल टीम को फार्मासिस्ट पंकज मिश्रा तथा नर्सिंग एवं मेडिकल स्टाफ के राजेंद्र शुक्ला, जीडी सिंह, सुखेंद्र शुक्ला एवं रवि तिवारी ने सहयोग प्रदान किया।
शिविर के शुभारंभ अवसर पर हिंडालको महान के कास्ट हाउस प्रमुख निर्दोष प्रसाद एवं सीएसआर एवं जनसंपर्क प्रमुख संजय सिंह ने चिकित्सकीय टीम का स्वागत किया। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने में ऐसे स्वास्थ्य शिविरों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया गया।
शिविर के आयोजन एवं व्यवस्थाओं में हिंडालको महान की सीएसआर टीम के राजीव रंजन, जीवन ज्योति पानी, धीरेन्द्र तिवारी, प्रवीण श्रीवास्तव, दीपक, अरविंद, जियालाल, कमलेश, खलालु, रामललन, पिंकी, पंकज एवं बिहारी का योगदान रहा। वहीं ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच धर्मेंद्र द्विवेदी एवं वर्तमान सरपंच राजकुमारी बियार ने भी आयोजन में सहयोग किया।
हिंडालको महान द्वारा प्रोजेक्ट आरोग्य के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने, बीमारियों की समय पर पहचान सुनिश्चित करने और जरूरतमंद लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। बाघाडीह में आयोजित इस शिविर के माध्यम से 524 मरीजों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना इसी पहल का हिस्सा रहा।