Singrauli News: कचनी-माजन जमीन विवाद में रवि सिंह का पलटवार, निष्पक्ष सीमांकन की उठाई मांग
Singrauli News: धान उपार्जन में मिलर्स की समस्याओं पर कमिश्नर ने की चर्चा, समाधान का दिया भरोसा
Singrauli News: अवैध शराब के कारोबार पर आबकारी विभाग का शिकंजा, चार दिन में 20 प्रकरण दर्ज
सड़कों पर बह रहा पेयजल, लीकेज रोकने में नाकाम नगर निगम! रोजाना सैकड़ों लीटर पानी बर्बाद
Singrauli News: पांच साल के कार्यकाल को बताया यादगार, राजेन्द्र सिंह परमार ने संगठन के प्रति जताई कृ
Sidhi News: ओबीसी मोर्चा की बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन, विधानसभा स्तर पर बैठकों का कार्यक्रम तय
Singrauli News: एनसीएल के निदेशक तकनीकी ने बीना परियोजना का
Singrauli News: अजय हत्याकांड में किशोर की दोषसिद्धि निरस्त, हाईकोर्ट ने सभी आरोपों से किया बरी
Singrauli News: लालबाबू बैस बने भाजयुमो के सिंगरौली जिलाध्यक्ष, लंबे इंतजार के बाद हुई नियुक्ति
Singrauli News: ठंड के बढ़ते असर के बीच सिंगरौली में स्कूलों के समय में बदलाव, सुबह 9 बजे से पहले नह
Singrauli News: Excise Department cracks down on illegal liquor trade; 20 cases registered in four days
131 लीटर अवैध शराब और 465 किलो महुआ लाहन जब्त, जिले की 22 शराब दुकानों के लाइसेंसधारियों पर भी नियम उल्लंघन के मामले दर्ज
Singrauli News: सिंगरौली। जिले में अवैध शराब के कारोबार और शराब दुकानों में नियमों की अनदेखी के खिलाफ आबकारी विभाग ने चार दिवसीय विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की। अभियान के दौरान 20 आपराधिक प्रकरण दर्ज किए गए। टीम ने 131 लीटर अवैध शराब के साथ शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाला करीब 465 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया। वहीं, निरीक्षण में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर जिले की 22 शराब दुकानों के लाइसेंसधारियों के खिलाफ अलग से विभागीय प्रकरण दर्ज किए गए।
भोपाल के उड़नदस्ते के साथ संयुक्त कार्रवाई
अभियान को प्रभावी बनाने के लिए भोपाल से राज्य स्तरीय आबकारी उड़नदस्ते की टीम सिंगरौली पहुंची। रविवार को जिला आबकारी विभाग और उड़नदस्ते की संयुक्त टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में गश्त की। इस दौरान अवैध शराब के कारोबार से जुड़े मामलों में कार्रवाई करते हुए शराब और महुआ लाहन जब्त किया गया।
शराब दुकानों की जांच में भी मिली अनियमितता
अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई के साथ विभागीय टीम ने जिले की शराब दुकानों का भी निरीक्षण किया। जांच के दौरान लाइसेंस की शर्तों और निर्धारित नियमों का उल्लंघन सामने आने पर 22 दुकानों के लाइसेंसधारियों के खिलाफ विभागीय केस दर्ज किए गए। इससे स्पष्ट है कि विभाग ने अवैध कारोबार के साथ लाइसेंसी दुकानों की कार्यप्रणाली को भी जांच के दायरे में रखा।
कलेक्टर के नेतृत्व में चला अभियान
यह अभियान कलेक्टर अंकित अस्थाना के नेतृत्व और जिला आबकारी अधिकारी प्रणय श्रीवास्तव के निर्देशन में चलाया गया। कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी संतोष यादव, आबकारी उप निरीक्षक नीलिमा मार्को, मुख्य आरक्षक आलोक सिंह, बहादुर सिंह, रामनरेश साहू, आरक्षक अमरपाल, अनुज, धीरू सिंह और नगर सैनिक कमलभान शामिल रहे।