Trending Now

Singrauli News: जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेण्टर बैढ़न में दो साल में लाखों रूपये का झोलझाल

Rama Posted on: 2025-09-08 11:31:00 Viewer: 129 Comments: 0 Country: India City: Singrauli

Singrauli News: जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेण्टर बैढ़न में दो साल में लाखों रूपये का झोलझाल Singrauli News: District Hospital cum Trauma Center Baidhan has scam of lakhs of rupees in two years

Singrauli News: सिंगरौली। जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर में पिछले दो साल के दौरान रोगी कल्याण समिति की राशि में जमकर बंदरबांट करने का मामला सामने आ रहा है। आम आदमी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष ने उक्त खर्च राशि की उच्च स्तरीय जांच कराएं जाने की मांग कलेक्टर से की है।

गौरतलब है कि जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर बैढ़न में रोगी कल्याण समिति की खर्च राशि को लेकर पिछले वित्तीय वर्ष 2023-24 एवं 2024-25 में व्यापक पैमाने पर गड़बड़ झाला करने का बू सामने आ रहा है। आरोप है कि तत्कालीन सिविल सर्जन के चहेते व खासमखास ऑपरेटर ने राशि में जमकर ईधर-उधर किया है। चर्चा है कि पिछले दो साल के दौरान करीब 12 लाख रूपये से अधिक डीजी सेट के डीजल में खर्च कर दिया है। इसके अलावा सुधार एवं मरम्मत, सेेनेटरी एवं ईलेक्ट्रिकल, स्टेशनरी समेत अन्य कइयों मद में लाखों रूपये खर्च कर दिया गया है। जिला चिकित्सालय परिसर में लाखों रूपये की लागत से निर्माण कराया गया था, लेकिन टीन सेड एक तेज हवा के झटके में ही क्षतिग्रस्त हो गया। आरोप है कि गुणवत्ता विहीन कार्य होने के चलते टीन सेड कमीशनखोरी के भेंट चढ़ गया। आम आदमी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश सोनी ने कहा है कि जिला चिकित्सालय में दो वर्षो के दौरान खर्च राशि तथा एजेंसी किसके खाते में भुगतान किया गया, इसकी भी जांच होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया है कि पूर्व सिविल सर्जन के चहेते ने उनको अंधेरे में रखकर गड़बड़ झाला किया है। वहीं अब रोगी कल्याण समिति को मिली लाखों रूपये आयुष्मान भारत पर ऑपरेटर की निगाहें टिकी हुई हैं।

5 महीने लगातार खराब था डीजी, फिर भी लाखों खर्च
जिला चिकित्सालय बैढ़न का 19 जून की शाम के वक्त विधायक, रामनिवास शाह, कलेक्टर व अन्य अधिकारी अचानक निरीक्षण करने पहुंचे थे। जहां अस्पताल में अंधेरा था और 11 मिनट पूर्व से बिजली कटी हुई थी। इस दौरान इस सवाल का तत्कालीन सिविल सर्जन डॉ. देवेन्द्र सिंह कोई जवाब नही दे पाये थे। जबकि इलेक्ट्रिशियन राजेश शर्मा ने 7 फरवरी को सिविल सर्जन को पत्र लिखकर अवगत कराया था कि सब स्टेशन एक डीजी बंद पड़ा है। सीएस ने इसे नजर अंदाज कर दिया। दो डीजी पर लोड ज्यादा होता है। इसके बावजूद रोकस से डीजल में लाखों रूपये खर्च हुआ है।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall