सड़कों पर बह रहा पेयजल, लीकेज रोकने में नाकाम नगर निगम! रोजाना सैकड़ों लीटर पानी बर्बाद
Singrauli News: पांच साल के कार्यकाल को बताया यादगार, राजेन्द्र सिंह परमार ने संगठन के प्रति जताई कृ
Sidhi News: ओबीसी मोर्चा की बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन, विधानसभा स्तर पर बैठकों का कार्यक्रम तय
Singrauli News: एनसीएल के निदेशक तकनीकी ने बीना परियोजना का
Singrauli News: अजय हत्याकांड में किशोर की दोषसिद्धि निरस्त, हाईकोर्ट ने सभी आरोपों से किया बरी
Singrauli News: लालबाबू बैस बने भाजयुमो के सिंगरौली जिलाध्यक्ष, लंबे इंतजार के बाद हुई नियुक्ति
Singrauli News: ठंड के बढ़ते असर के बीच सिंगरौली में स्कूलों के समय में बदलाव, सुबह 9 बजे से पहले नह
UPPSC Civil Judge Bharti 2026: उत्तर प्रदेश में सिविल जज के पदों पर रजिस्ट्रेशन आज से शुरू
PM inaugurates bridge named after Nitish Kumar in Bihar”s Vaishali
57th IFFI showcases 12 Goan films, bringing Konkani and Marathi stories to global audiences
Singrauli News: Along with fertilizer availability, ensure availability of other micronutrients also: Deputy Director Agriculture
Singrauli News : सिंगरौली। जिले में उर्वरक उपलब्धता के दृष्टिगत उप संचालक कृषि आशीष पांडे के निर्देशन में जिले के व्यापारियों के साथ बैठक की गई, जिसमें उपसंचालक कृषि द्वारा व्यापारियों को निर्देशित किया गया कि शासन की मंशा अनुरूप नाइट्रोजन, फास्फोरस उपलब्ध कराने वाले उर्वरकों के साथ सूक्ष्म पोषक तत्वों जैसे जिंक, सल्फर आदि की उपलब्धता भी कृषकों को अति आवश्यक रूप से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, ताकि मृदा स्वास्थ्य सुधारने के साथ-साथ फसलों के उत्पादन में वृद्धि हो सकें ।
उदाहरण स्वरूप उप संचालक कृषि ने बताया कि रबी सीजन से यूरिया का बैग 45 कि.ग्रा. के स्थान पर 40 कि.ग्रा. का हो सकता है, जिसमें सल्फर एवं नाइट्रोजन दोनों तत्व पाये जायेंगे । साथ ही साथ उप संचालक कृषि ने निर्देशित किया गया कि पी.ओ.एस. मशीन से स्टॉक का भौतिक रूप से मिलान करते हुए उर्वरक का विक्रय कर उपलब्धता सुनिश्चित करें एवं सभी कृषकों को उनके द्वारा खरीदे जा रहे उर्वरकों को निर्धारित दर पर देना सुनिश्चित करें तथा उसका बिल आवश्यक रूप से उन्हे प्रदाय करें । जिले स्तर से मॉनीटरिंग टीम लगातार भ्रमण कर रही है । उपरोक्त में अनियमितता पाये जाने पर वैधानिक मापदण्ड अनुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जावेगी।