Singrauli News: शराब के नशे में ट्रेलर चलाते पकड़ा गया चालक, वाहन स्वामी पर 10 हजार का जुर्माना
Singrauli News: चरगोड़ा स्कूल में छात्रों के दो गुटों के बीच मारपीट, 11वीं के दो छात्र घायल
Sidhi News: सोन नदी पुल से 60-70 फीट नीचे कूदी महिला, पुल पर 5 माह के बच्चे को छोड़ गई
Singrauli News: जनरल काउंसिल मेंबर चुने जाने पर संजय नामदेव का भव्य स्वागत
Singrauli News: भाजपा की नीतियों के विरोध में दिसंबर में जेल भरो आंदोलन, संजय नामदेव ने किया ऐलान
Singrauli News: दहेज मृत्यु मामले में पति समेत चारों आरोपी दोषमुक्त, अधिवक्ता अमर राठौर ने की पैरवी
यूपी टीजीटी के 17,735 पदों पर आवेदन करने का आज आखिरी मौका
Singrauli News: कर्थुआ रेंज की सकरिया बीट में धड़ल्ले से पेड़ों की कटाई, वन माफियाओं की सक्रियता से
Singrauli News: सरकारी नाले पर कब्जे का खेल, नगर निगम की निगरानी पर सवाल! बड़े निर्माण पर खामोशी क्य
Singrauli News: एनसीएल में पर्यवेक्षकों एवं श्रमिकों के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
Registration is now open for 1,694 Uttarakhand Police Constable posts under UKSSSC.
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। उत्तराखंड में पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती-2026 का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। दरअसल उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग UKSSSC की ओर से कॉन्स्टेबल के कुल 1694 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। इच्छुक एवं योग्य युवा UK Constable Vacancy 2026 के लिए आधिकारिक पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की लास्ट डेट 25 दिसंबर और फॉर्म में सुधार करने की लास्ट डेट 30 दिसंबर है।
अप्रैल 2027 में होगा एग्जाम
उत्तराखंड पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा का आयोजन 04 अप्रैल, 2027 को किया जाएगा। इस परीक्षा में उम्मीदवारों से 100 अंकों के बहुविकल्पीय प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा दो घंटे के लिए आयोजित कराई जाएगी। इस परीक्षा में पास होने के लिए अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 45 प्रतिशत अंक और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 35 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे।
कौन कर सकते हैं अप्लाई
आयु की गणना 01 जुलाई, 2026 के आधार पर की जाएगी। पदानुसार उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 व 25 वर्ष और अधिकतम आयु 21 व 35 वर्ष निर्धारित की गई है।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से कक्षा 12वीं उत्तीर्ण की हो या इसके समकक्ष अन्य निर्धारित पात्रताएं होनी चाहिए।
कितनी मिलेगी हर महीने सैलरी
पुलिस कॉन्स्टेबल की परीक्षा में चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 21,700 रुपये से लेकर 69,100 रुपये प्रतिमाह सैलरी दी जाएगी।
रजिस्ट्रेशन फीस
कॉन्स्टेबल के पदों पर अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान भी करना होगा। अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 300 रुपये और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 150 रुपये निर्धारित है।