Trending Now

Sidhi News: सोन नदी पुल से 60-70 फीट नीचे कूदी महिला, पुल पर 5 माह के बच्चे को छोड़ गई

Rama Posted on: 2026-11-28 11:31:00 Viewer: 59 Comments: 0 Country: India City: Sidhi

Sidhi News: सोन नदी पुल से 60-70 फीट नीचे कूदी महिला, पुल पर 5 माह के बच्चे को छोड़ गई Sidhi News: Woman jumps 60–70 feet from Son River bridge, leaves behind her 5-month-old baby on the bridge

सीधी के जोगदह घाट पर दोपहर की घटना, पत्थरों पर अचेत मिली महिला, राहगीरों ने रोते हुए मासूम को सुरक्षित उठाकर पुलिस को सौंपा

Sidhi News: सीधी। जिले के अमिलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत जोगदह घाट स्थित सोन नदी पुल पर शनिवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला अपने पांच माह के मासूम बच्चे को पुल पर छोड़कर करीब 60 से 70 फीट नीचे नदी की ओर कूद गई। महिला नीचे नदी किनारे पत्थरों पर अचेत अवस्था में मिली। वहीं पुल पर अकेले रो रहे बच्चे को राहगीरों ने सुरक्षित उठाकर पुलिस के सुपुर्द किया।

पुल पर रोता मिला पांच माह का मासूम
जानकारी के अनुसार, घटना शनिवार दोपहर करीब 2 बजे की है। महिला पीले रंग का सलवार-सूट पहने हुई थी। वह अपने पांच माह के बच्चे को सोन नदी पुल पर छोड़कर नीचे कूद गई। इसी दौरान वहां से गुजर रहे राहगीरों की नजर सड़क पर रोते हुए बच्चे पर पड़ी। उन्होंने तत्काल बच्चे को उठाकर सुरक्षित किया। इसके बाद पुल के नीचे देखने पर नदी किनारे पत्थरों के बीच महिला अचेत अवस्था में दिखाई दी।

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही राहगीरों ने अमिलिया पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी राकेश बैस के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। राहगीरों ने बच्चे को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। महिला की पहचान और घटना के पीछे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

राहगीर ने बताया कैसे सामने आई घटना
प्रत्यक्षदर्शी मनीष सिंह चौहान ने बताया कि वह कुछ लोगों के साथ वहां से गुजर रहे थे। इसी दौरान उन्हें सड़क पर एक बच्चा रोता हुआ दिखाई दिया। उन्होंने बच्चे को सुरक्षित उठाया। इसके बाद पुल के नीचे नजर गई तो महिला पत्थरों पर अचेत अवस्था में पड़ी दिखाई दी। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

फिलहाल पुलिस महिला की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। पांच माह के मासूम को पुल पर छोड़कर महिला के नीचे कूदने की घटना से क्षेत्र में चिंता और चर्चा का माहौल है।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall