Trending Now

Singrauli News: जनरल काउंसिल मेंबर चुने जाने पर संजय नामदेव का भव्य स्वागत

Rama Posted on: 2026-11-28 11:31:00 Viewer: 87 Comments: 0 Country: India City: Singrauli

Singrauli News: जनरल काउंसिल मेंबर चुने जाने पर संजय नामदेव का भव्य स्वागत Singrauli News: Grand welcome for Sanjay Namdev upon his election as a General Council member

माजन मोड़ स्थित कम्युनिस्ट पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने किया सम्मानित

Singrauli News: सिंगरौली। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी में संजय नामदेव को जनरल काउंसिल मेंबर चुने जाने के बाद जिले के पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। नई जिम्मेदारी मिलने पर माजन मोड़ स्थित कम्युनिस्ट पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत करते हुए सम्मानित किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए संगठन को और मजबूत बनाने तथा जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे। सभी ने संजय नामदेव को जनरल काउंसिल मेंबर चुने जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि उन्हें मिली नई जिम्मेदारी से संगठन को मजबूती मिलेगी और आम जनता से जुड़े मुद्दों को व्यापक स्तर पर उठाने में मदद मिलेगी।

इस अवसर पर संजय नामदेव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी ने उन्हें जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ क्षेत्र की जनता की समस्याओं को लेकर वे हमेशा तत्पर रहेंगे। आम लोगों की परेशानियों को अपनी समस्या मानकर उनके समाधान के लिए लगातार संघर्ष करेंगे। यदि जनता के हितों और अधिकारों की रक्षा के लिए जरूरत पड़ी तो हर स्तर पर आवाज उठाने से पीछे नहीं हटेंगे।

उन्होंने कहा कि राजनीति का वास्तविक उद्देश्य आम जनता की समस्याओं को समझना और उनके समाधान के लिए प्रभावी प्रयास करना है। जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए आम लोगों के अधिकारों, क्षेत्र की समस्याओं और जरूरतमंदों की आवाज को संगठन के माध्यम से मजबूती से उठाया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि नई जिम्मेदारी मिलने के बाद भी जनता के बीच उनकी सक्रियता बनी रहेगी और जनसमस्याओं के निराकरण के लिए उनका संघर्ष लगातार जारी रहेगा।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने संजय नामदेव को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। साथ ही पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने और आम जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का संकल्प व्यक्त किया।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall