Singrauli News: शराब के नशे में ट्रेलर चलाते पकड़ा गया चालक, वाहन स्वामी पर 10 हजार का जुर्माना
Singrauli News: चरगोड़ा स्कूल में छात्रों के दो गुटों के बीच मारपीट, 11वीं के दो छात्र घायल
Sidhi News: सोन नदी पुल से 60-70 फीट नीचे कूदी महिला, पुल पर 5 माह के बच्चे को छोड़ गई
Singrauli News: जनरल काउंसिल मेंबर चुने जाने पर संजय नामदेव का भव्य स्वागत
Singrauli News: भाजपा की नीतियों के विरोध में दिसंबर में जेल भरो आंदोलन, संजय नामदेव ने किया ऐलान
Singrauli News: दहेज मृत्यु मामले में पति समेत चारों आरोपी दोषमुक्त, अधिवक्ता अमर राठौर ने की पैरवी
यूपी टीजीटी के 17,735 पदों पर आवेदन करने का आज आखिरी मौका
Singrauli News: कर्थुआ रेंज की सकरिया बीट में धड़ल्ले से पेड़ों की कटाई, वन माफियाओं की सक्रियता से
Singrauli News: सरकारी नाले पर कब्जे का खेल, नगर निगम की निगरानी पर सवाल! बड़े निर्माण पर खामोशी क्य
Singrauli News: एनसीएल में पर्यवेक्षकों एवं श्रमिकों के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
Singrauli News: Driver caught driving a trailer truck while under the influence of alcohol; vehicle owner fined ?10,000.
जयंत क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान ब्रीथ एनालाइजर से जांच में 71.6 मिलीग्राम अल्कोहल की पुष्टि
Singrauli News: सिंगरौली। शराब पीकर भारी वाहन चलाने वालों के खिलाफ सिंगरौली पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। जयंत क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक ट्रेलर चालक को शराब के नशे में वाहन चलाते पकड़ा। ब्रीथ एनालाइजर से जांच करने पर चालक के शरीर में निर्धारित सीमा से अधिक अल्कोहल की मात्रा पाई गई। पुलिस ने तत्काल ट्रेलर जब्त कर मोटरयान अधिनियम के तहत प्रकरण तैयार किया और न्यायालय में प्रस्तुत किया। मामले में माननीय न्यायालय ने वाहन स्वामी पर 10 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक षियाज के.एम. के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा के मार्गदर्शन में जिलेभर में शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सिंगरौली अमित कुमार एवं नगर पुलिस अधीक्षक विंध्यनगर हेमंत कुमार के निर्देश पर जयंत चौकी प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम वाहन चेकिंग कर रही थी।
इस दौरान ट्रेलर क्रमांक UP64BT9457 को रोककर चालक की जांच की गई। ब्रीथ एनालाइजर से परीक्षण करने पर अल्कोहल की मात्रा 71.6 मिलीग्राम प्रति 100 मिलीलीटर पाई गई। इसके बाद पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर मोटरयान अधिनियम की धारा 185 के तहत कार्रवाई की और प्रकरण न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। सुनवाई के बाद न्यायालय ने वाहन स्वामी पर 10 हजार रुपये का अर्थदंड अधिरोपित किया।
वाहन मालिकों की जिम्मेदारी भी तय हो
शराब के नशे में भारी वाहनों का संचालन सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों के जीवन के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। ऐसे में केवल चालक ही नहीं, बल्कि वाहन मालिकों की जिम्मेदारी भी महत्वपूर्ण है। परिवहन व्यवसाय से जुड़े वाहन स्वामियों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनके वाहन का संचालन करने वाला चालक पूरी तरह स्वस्थ और नशामुक्त हो।
सिंगरौली पुलिस ने वाहन स्वामियों एवं परिवहन कारोबारियों से अपील की है कि चालकों की नियमित निगरानी करें और नशे की हालत में किसी भी व्यक्ति को वाहन चलाने की अनुमति न दें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए नशे में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।