Trending Now

Singrauli News: एनसीएल में पर्यवेक्षकों एवं श्रमिकों के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

Rama Posted on: 2026-11-28 11:31:00 Viewer: 77 Comments: 0 Country: India City: Singrauli

Singrauli News: एनसीएल में पर्यवेक्षकों एवं श्रमिकों के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित Singrauli News: Five-day training program organized for supervisors and workers at NCL

23 से 27 नवंबर तक सीईटीआई में चला प्रशिक्षण, टीम वर्क, संवाद कौशल, कार्यस्थल सुरक्षा और उत्पादकता बढ़ाने के दिए गए गुर

Singrauli News: सिंगरौली। नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) द्वारा पर्यवेक्षकों एवं श्रमिकों के कौशल विकास और कार्यक्षमता में वृद्धि के उद्देश्य से 23 से 27 नवंबर 2026 तक पांच दिवसीय मॉड्यूलर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अंतर्गत दत्तोपंत ठेंगड़ी राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड (DTNBWED), जबलपुर के सहयोग से सीईटीआई, सिंगरौली में किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को टीम निर्माण एवं सामूहिक कार्य, संवाद कौशल, निर्णय लेने की क्षमता, व्यवहार आधारित सुरक्षा, कार्यस्थल पर साफ-सफाई एवं सुव्यवस्था तथा उत्पादकता में सुधार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया।

कार्यक्रम में दत्तोपंत ठेंगड़ी राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड, जबलपुर की शिक्षा अधिकारी सुधा अत्राम और प्रवीण सेन ने विभिन्न विषयों पर उपयोगी जानकारी साझा की। उन्होंने प्रतिभागियों को कार्यस्थल पर बेहतर समन्वय, सुरक्षित कार्यप्रणाली और प्रभावी कार्य निष्पादन के लिए आवश्यक पहलुओं से अवगत कराया।

इस पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में एनसीएल के सभी क्षेत्रों एवं इकाइयों से लगभग 40 पर्यवेक्षकों और श्रमिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों की व्यावसायिक दक्षता विकसित करने के साथ कार्यस्थल पर सुरक्षा, बेहतर टीम भावना और उत्पादकता को बढ़ावा देना रहा।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall