Singrauli News: शराब के नशे में ट्रेलर चलाते पकड़ा गया चालक, वाहन स्वामी पर 10 हजार का जुर्माना
Singrauli News: चरगोड़ा स्कूल में छात्रों के दो गुटों के बीच मारपीट, 11वीं के दो छात्र घायल
Sidhi News: सोन नदी पुल से 60-70 फीट नीचे कूदी महिला, पुल पर 5 माह के बच्चे को छोड़ गई
Singrauli News: जनरल काउंसिल मेंबर चुने जाने पर संजय नामदेव का भव्य स्वागत
Singrauli News: भाजपा की नीतियों के विरोध में दिसंबर में जेल भरो आंदोलन, संजय नामदेव ने किया ऐलान
Singrauli News: दहेज मृत्यु मामले में पति समेत चारों आरोपी दोषमुक्त, अधिवक्ता अमर राठौर ने की पैरवी
यूपी टीजीटी के 17,735 पदों पर आवेदन करने का आज आखिरी मौका
Singrauli News: कर्थुआ रेंज की सकरिया बीट में धड़ल्ले से पेड़ों की कटाई, वन माफियाओं की सक्रियता से
Singrauli News: सरकारी नाले पर कब्जे का खेल, नगर निगम की निगरानी पर सवाल! बड़े निर्माण पर खामोशी क्य
Singrauli News: एनसीएल में पर्यवेक्षकों एवं श्रमिकों के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
Singrauli News: All four accused, including the husband, acquitted in a dowry death case; Advocate Amar Rathore represented the defense.
जिला एवं सत्र न्यायालय सिंगरौली का फैसला, राकेश कुमार बसोर, हरी प्रसाद बसोर, सोनमती बसोर और इंद्रमती बसोर को मिली राहत
Singrauli News: सिंगरौली। दहेज मृत्यु के मामले में जिला एवं सत्र न्यायालय सिंगरौली ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए पति समेत चारों आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया है। आरोपियों की ओर से अधिवक्ता अमर राठौर ने न्यायालय में प्रभावी पैरवी की।
मामला नवानगर थाना क्षेत्र के नंदगांव का है, जहां 3 अप्रैल 2026 को रीतू उर्फ रीता बसोर की ससुराल में फांसी लगाने से मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने दहेज की मांग और शारीरिक एवं मानसिक प्रताड़ना के आरोप में राकेश कुमार बसोर, हरी प्रसाद बसोर, सोनमती बसोर और इंद्रमती बसोर के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया था।
प्रकरण की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष द्वारा प्रस्तुत गवाहों के बयान और साक्ष्यों का न्यायालय ने परीक्षण किया। सुनवाई में प्रमुख गवाहों ने दहेज की मांग और प्रताड़ना के आरोपों की पुष्टि नहीं की। न्यायालय ने पाया कि अभियोजन पक्ष आरोपियों के विरुद्ध आरोपों को संदेह से परे साबित करने में असफल रहा।
इसी आधार पर षष्ठम अपर सत्र न्यायाधीश राकेश कुमार कुशवाह की अदालत ने 25 नवंबर 2026 को चारों आरोपियों को भारतीय न्याय संहिता की धारा 80, 85 एवं दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 4 के आरोपों से दोषमुक्त कर दिया।
इस मामले में अधिवक्ता अमर राठौर द्वारा चारों आरोपियों की ओर से पैरवी की गई। न्यायालय के फैसले के बाद चारों आरोपियों को दहेज मृत्यु मामले में दोषमुक्ति मिली है।