Singrauli News: शराब के नशे में ट्रेलर चलाते पकड़ा गया चालक, वाहन स्वामी पर 10 हजार का जुर्माना
Singrauli News: चरगोड़ा स्कूल में छात्रों के दो गुटों के बीच मारपीट, 11वीं के दो छात्र घायल
Sidhi News: सोन नदी पुल से 60-70 फीट नीचे कूदी महिला, पुल पर 5 माह के बच्चे को छोड़ गई
Singrauli News: जनरल काउंसिल मेंबर चुने जाने पर संजय नामदेव का भव्य स्वागत
Singrauli News: भाजपा की नीतियों के विरोध में दिसंबर में जेल भरो आंदोलन, संजय नामदेव ने किया ऐलान
Singrauli News: दहेज मृत्यु मामले में पति समेत चारों आरोपी दोषमुक्त, अधिवक्ता अमर राठौर ने की पैरवी
यूपी टीजीटी के 17,735 पदों पर आवेदन करने का आज आखिरी मौका
Singrauli News: कर्थुआ रेंज की सकरिया बीट में धड़ल्ले से पेड़ों की कटाई, वन माफियाओं की सक्रियता से
Singrauli News: सरकारी नाले पर कब्जे का खेल, नगर निगम की निगरानी पर सवाल! बड़े निर्माण पर खामोशी क्य
Singrauli News: एनसीएल में पर्यवेक्षकों एवं श्रमिकों के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
Singrauli News: Clash between two groups of students at Chargoda School; two 11th-grade students injured
परिजनों ने नल से पानी पीने के बाद सफाई कराने को लेकर विवाद बढ़ने का लगाया आरोप
Singrauli News: सिंगरौली। बैढ़न कोतवाली थाना क्षेत्र के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चरगोड़ा में शनिवार दोपहर छात्रों के दो गुटों के बीच विवाद के बाद जमकर मारपीट हो गई। घटना में कक्षा 11वीं के दो छात्र घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर बैढ़न में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद घायल विद्यार्थियों के परिजनों ने कोतवाली थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर करीब 2 बजे विद्यालय परिसर में कुछ छात्र मोबाइल पर गेम खेल रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर छात्रों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और गाली-गलौज के बाद मारपीट होने लगी। आरोप है कि एक गुट के करीब आधा दर्जन छात्रों ने दो विद्यार्थियों के साथ मारपीट की, जिससे दोनों घायल हो गए।
वहीं, घायल छात्रों के परिजनों ने विवाद की एक अन्य वजह भी बताई है। उनका आरोप है कि विद्यालय परिसर में लगे नल से कुछ बच्चों ने पानी पिया था। इसके बाद उन्हें नल साफ करके जाने के लिए कहा गया। इसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई और मामला बढ़ते-बढ़ते मारपीट तक पहुंच गया। हालांकि, विवाद की वास्तविक वजह को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन घायल छात्रों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका उपचार जारी है। परिजनों ने कोतवाली थाने में लिखित शिकायत देकर मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है।
विद्यालय परिसर में छात्रों के बीच हुई इस घटना ने स्कूल में विद्यार्थियों की सुरक्षा और अनुशासन व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस शिकायत के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।