Singrauli News: शराब के नशे में ट्रेलर चलाते पकड़ा गया चालक, वाहन स्वामी पर 10 हजार का जुर्माना
Singrauli News: चरगोड़ा स्कूल में छात्रों के दो गुटों के बीच मारपीट, 11वीं के दो छात्र घायल
Sidhi News: सोन नदी पुल से 60-70 फीट नीचे कूदी महिला, पुल पर 5 माह के बच्चे को छोड़ गई
Singrauli News: जनरल काउंसिल मेंबर चुने जाने पर संजय नामदेव का भव्य स्वागत
Singrauli News: भाजपा की नीतियों के विरोध में दिसंबर में जेल भरो आंदोलन, संजय नामदेव ने किया ऐलान
Singrauli News: दहेज मृत्यु मामले में पति समेत चारों आरोपी दोषमुक्त, अधिवक्ता अमर राठौर ने की पैरवी
यूपी टीजीटी के 17,735 पदों पर आवेदन करने का आज आखिरी मौका
Singrauli News: कर्थुआ रेंज की सकरिया बीट में धड़ल्ले से पेड़ों की कटाई, वन माफियाओं की सक्रियता से
Singrauli News: सरकारी नाले पर कब्जे का खेल, नगर निगम की निगरानी पर सवाल! बड़े निर्माण पर खामोशी क्य
Singrauli News: एनसीएल में पर्यवेक्षकों एवं श्रमिकों के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
BPSC AEDO Vacancy 2026: Applications for the Bihar AEDO recruitment will be accepted again starting December 1st.
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से शिक्षा विभाग के अंतर्गत सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (AEDO) के 935 रिक्त पदों की भर्ती के लिए पुराना विज्ञापन रद करते हुए नई अधिसूचना जारी की गई है। अब इस भर्ती के लिए नए सिरे से आवेदन लिए जायेंगे जिसके लिए एप्लीकेशन 1 दिसंबर 2026 से स्टार्ट कर दिए जायेंगे।
पूर्व में हुई परीक्षा हो गई थी रद
विज्ञापन संख्या 87/2025 के तहत 14 अप्रैल से 21 अप्रैल 2026 तक पहले इस भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन किया था गया जिसमें गड़बड़ी और धांधली की शिकायतों के बाद इसे रद कर दिया गया था।
935 पदों के लिए ही लिए जायेंगे आवेदन
बीपीएससी द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार भर्ती के लिए आवेदन फिर से 935 पदों को ही भरने के लिए लिए जायेंगे।
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन भुगतान शुरू होने की तिथि 01 दिसंबर 2026
फीस भुगतान की अंतिम तिथि 30 दिसंबर 2026
ऑनलाइन आवेदन प्रारम्भ करने की तिथि 01 दिसंबर 2026
ऑनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2026
शैक्षिक योग्यता एवं आयु सीमा
सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (AEDO) पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार का मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से स्नातक या इसके समकक्ष उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके साथ ही अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए। अधिकतम आयु पदानुसार अनारक्षित पुरुष के लिए 37 वर्ष, ओबीसी पुरुष एवं महिला के लिए 40 वर्ष एवं एससी, एसटी पुरुष एवं महिला उम्मीदवारों के लिए 42 वर्ष निर्धारित है।
आवेदन फीस
ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने के साथ सभी उम्मीदवारों को 100 रुपये फीस का भुगतान करना होगा। फीस के साथ बैंक इत्यादि चार्जेस अलग से देने होंगे। जिन उम्मीदवारों के पास आधार नंबर नहीं है उनको बायोमेट्रिक फीस के रूप में 200 रुपये का भुगतान अलग से करना होगा।
भर्ती विवरण
इस भर्ती के माध्यम से 935 पदों पर भर्ती की जाएगी। वर्ग के अनुसार अनारक्षित के लिए 374 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 93 पद, अनुसूचित जाति के लिए 150 पद, अनुसूचित जनजाति के लिए 10 पद, अत्यन्त पिछड़ा वर्ग के लिए 168 पद, पिछड़ा वर्ग के लिए 112 पद और पिछड़े वर्गों की महिला वर्ग के लिए 28 पद आरक्षित हैं।