Singrauli News: तमिलनाडु से चार दिन बाद गांव पहुंचा राकेश का शव, बेटे को देख बिलख उठा परिवार
Sidhi News: भंवरसेन घाटी में पहाड़ी पर चढ़ने पर रोक, सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात
Sidhi News: गोतरा पुल के तीसरे स्लैब में दरारें, वाहनों की आवाजाही पर रोक
Singrauli News: शेरवा पंचायत में ₹1.16 लाख के भुगतान पर सवाल, फर्जी बिल के आरोपों की जांच की मांग
Singrauli News: बैगा विकास प्राधिकरण और बटालियन का इंतजार, घोषणाओं पर अमल कब?
Singrauli News: अमिलिया कोल माइंस में विस्थापितों का प्रदर्शन, 270 परिवारों को लाभ नहीं मिलने का आरो
Singrauli News: एनटीपीसी विंध्याचल में सतर्कता जागरूकता सप्ताह शुरू, सत्यनिष्ठा से समृद्धि का दिया स
Singrauli News: एनटीपीसी विंध्याचल में आपसी सम्मान एवं विश्वास पर कार्यशाला आयोजित
"Gyanesh Kumar should resign”: ‘ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें’, एसआईआर के विरोध में दिल्ली में वाम दलों
Sidhi News: सीधी लोकसभा क्षेत्र के 8 रेलवे स्टेशनों पर बनेंगे हाई लेवल प्लेटफॉर्म, रेल मंत्री ने दी
Railway Recruitment 2026: Applications are now open for a large number of Railway Apprentice posts.
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC), जयपुर की ओर से अप्रेंटिसशिप पदों पर भर्ती निकाली गई है जिसके लिए आवेदन स्टार्ट हो गए हैं। जो भी युवा रेलवे में नौकरी की तलाश में हैं वे इसमें शामिल होने के लिए ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाइट rrcjaipur.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। आवेदन करने की लास्ट डेट 22 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है।
फॉर्म भरने के लिए क्या है योग्यता?
इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों ने मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होने के साथ ही ITI पास होना चाहिए। इसके अलावा न्यूनतम उम्र 15 साल एवं अधिकतम आयु 24 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दी जाएगी। उम्र की गणना आवेदन की लास्ट डेट 22 नवंबर 2026 को ध्यान में रखकर की जाएगी।
आवेदन फीस
आरआरसी जयपुर अप्रेंटिस भर्ती फॉर्म भरने के साथ अन्य सभी वर्गों से आने वाले उम्मीदवारों को 100 रुपये फीस जमा करनी होगी। एससी/ एसटी एवं पीडब्ल्यूबीडी वर्ग से आने वाले उम्मीदवार निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।
स्वयं भर सकते हैं फॉर्म
भर्ती में शामिल होने के लिए स्वयं ही फॉर्म भरा जा सकता है। आपकी सहूलियत के लिए आवेदन का लिंक एवं आवेदन की स्टेप्स नीचे दी जा रही हैं-
सबसे पहले पोर्टल rrcactapp.in पर विजिट करें।
होम पेज पर न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करके मांगी गई जानकारी दर्ज करके पंजीकरण कर लें।
इसके बाद एप्लिकेंट लॉगिन पर क्लिक करके अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा करें।
निर्धारित फीस (यदि वर्ग के अनुसार लागू हो) जमा करें।
अंत में फॉर्म को सबमिट कर दें और एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
Railway Apprentice Vacancy 2026 Notification PDF
बिना परीक्षा-इंटरव्यू के होगा चयन
इस भर्ती में चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार की परीक्षा या इंटरव्यू में शामिल नहीं होगा। शैक्षिक योग्यता के आधार पर अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। जिन उम्मीदवारों का नाम लिस्ट में दर्ज होगा उन्हें केवल दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया में शामिल होना होगा।