Singrauli News: तमिलनाडु से चार दिन बाद गांव पहुंचा राकेश का शव, बेटे को देख बिलख उठा परिवार
Sidhi News: भंवरसेन घाटी में पहाड़ी पर चढ़ने पर रोक, सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात
Sidhi News: गोतरा पुल के तीसरे स्लैब में दरारें, वाहनों की आवाजाही पर रोक
Singrauli News: शेरवा पंचायत में ₹1.16 लाख के भुगतान पर सवाल, फर्जी बिल के आरोपों की जांच की मांग
Singrauli News: बैगा विकास प्राधिकरण और बटालियन का इंतजार, घोषणाओं पर अमल कब?
Singrauli News: अमिलिया कोल माइंस में विस्थापितों का प्रदर्शन, 270 परिवारों को लाभ नहीं मिलने का आरो
Singrauli News: एनटीपीसी विंध्याचल में सतर्कता जागरूकता सप्ताह शुरू, सत्यनिष्ठा से समृद्धि का दिया स
Singrauli News: एनटीपीसी विंध्याचल में आपसी सम्मान एवं विश्वास पर कार्यशाला आयोजित
"Gyanesh Kumar should resign”: ‘ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें’, एसआईआर के विरोध में दिल्ली में वाम दलों
Sidhi News: सीधी लोकसभा क्षेत्र के 8 रेलवे स्टेशनों पर बनेंगे हाई लेवल प्लेटफॉर्म, रेल मंत्री ने दी
KRDP Recruitment 2026: Applications open for 12,878 Group B and C posts in Khadi and Village Industries
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। खादी रिफॉर्म एंड डेवलपमेंट प्रोग्राम (KRDP) की और से ग्रुप B व C के अंतर्गत 12,878 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती का एलान किया है। इस वैकेंसी के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन स्टार्ट कर दिए गए हैं। जो भी युवा सरकारी नौकरी की तलाश में हैं उनके पास खादी ग्रामोद्योग में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। भर्ती के लिए फॉर्म ऑनलाइन माध्यम से वेबसाइट krdp.org.in पर जाकर भरा जा सकता है। आवेदन की लास्ट डेट 25 नवंबर 2026 निर्धारित है।
भर्ती के लिए योग्यता एवं मापदंड
इस भर्ती में शामिल होने के लिए पद के अनुसार अलग-अलग योग्यता निर्धारित है जिसमें 10th-ITI, 12th/ ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री/ डिप्लोमा धारक सभी अप्लाई कर सकते हैं। पद के अनुसार शैक्षिक योग्यता एवं उम्र की डिटेल नीचे टेबल में दी जा रही है।
विवरण तिथि
ऑनलाइन एप्लीकेशन स्टार्ट होने की डेट 26 अक्टूबर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि (Step-I) 25 नवंबर 2026
ऑनलाइन एप्लीकेशन सबमिट करने की तिथि (Step-II) 26 से 30 नवंबर 2026
फॉर्म में करेक्शन करने की तिथियां 2 से 4 दिसंबर 2026
कंप्यूटर बेस्ड ऑनलाइन एग्जामिनेशन की डेट बाद में घोषित की जाएगी
आवेदन का तरीका
इस भर्ती में शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। अन्य किसी भी प्रकार से फॉर्म स्वीकार नहीं होंगे। आवेदन करने की स्टेप्स एवं लिंक नीचे दिया जा रहा है।
एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट krdp.org.in पर जाकर रिक्रूटमेंट पर क्लिक करें।
Apply Online Now पर क्लिक करें।
न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लें।
इसके बाद ऑलरेडी रजिस्टर्ड पर क्लिक करके फॉर्म भर लें।
अंत में फॉर्म भरकर सबमिट कर दें और एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।
इस भर्ती में चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट में भाग लेना होगा। जो उम्मीदवार जूनियर असिस्टेंट/ लोवर डिवीजन क्लर्क पदों पर आवेदन करेंगे उनको स्टेज 2- स्किल टेस्ट / टाइपिंग टेस्ट में भाग लेना होगा। भर्ती से जुड़ी अन्य डिटेल के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन कर सकते हैं।