Trending Now

Sidhi News: भंवरसेन घाटी में पहाड़ी पर चढ़ने पर रोक, सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात

Rama Posted on: 2026-10-27 16:38:00 Viewer: 56 Comments: 0 Country: India City: Sidhi

Sidhi News: भंवरसेन घाटी में पहाड़ी पर चढ़ने पर रोक, सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात Sidhi News: Climbing the hill in Bhanwarsen Valley prohibited; police deployed for security.

चट्टान में मां काली जैसी आकृति दिखने के दावे के बाद बढ़ी लोगों की आवाजाही

Sidhi News: सीधी। जिले के रामपुर नैकिन क्षेत्र स्थित भंवरसेन घाटी में पहाड़ी पर लोगों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। सोन नदी के समीप स्थित पहाड़ी की चट्टान में मां काली जैसी आकृति दिखाई देने के स्थानीय दावों और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद यहां लोगों के पहुंचने की चर्चा है। संभावित दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस ने पहाड़ी पर चढ़ने तथा प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश करने पर रोक लगा दी है।

प्रशासन की ओर से मौके पर प्रतिबंध संबंधी बोर्ड लगाया गया है और लोगों को खतरनाक क्षेत्र में जाने से रोकने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। संबंधित पहाड़ी क्षेत्र में गहरी खाई, ऊंचाई और बड़ी-बड़ी चट्टानें होने के कारण असावधानी से गंभीर हादसा होने का खतरा बना रहता है। ऐसे में लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है।

दुर्गम क्षेत्र में हादसे की आशंका
स्थानीय स्तर पर पहाड़ी पर पूजा-अर्चना के लिए लोगों के पहुंचने की जानकारी सामने आने के बाद सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ी। दुर्गम रास्तों और खतरनाक भौगोलिक स्थिति के बीच भीड़ जुटने से किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने आवाजाही नियंत्रित करने का निर्णय लिया। पुलिस की तैनाती के साथ लोगों को प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश नहीं करने की हिदायत दी जा रही है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करें और पहाड़ी पर चढ़ने का जोखिम न उठाएं। धार्मिक आस्था के साथ अपनी और दूसरों की सुरक्षा का ध्यान रखना भी जरूरी है।

इनका कहना है।
“भंवरसेन घाटी में पिछले कुछ दिनों से लोगों की अत्यधिक भीड़ पहुंच रही थी। दुर्गम क्षेत्र और चट्टानों से घिरे स्थान पर लोगों की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने इसे प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित किया है। पहाड़ पर बोर्ड भी लगाया गया है।”

सुधांशु तिवारी, थाना प्रभारी, रामपुर नैकिन

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall