Trending Now

Sidhi News: गोतरा पुल के तीसरे स्लैब में दरारें, वाहनों की आवाजाही पर रोक

Rama Posted on: 2026-10-27 16:38:00 Viewer: 51 Comments: 0 Country: India City: Sidhi

Sidhi News: गोतरा पुल के तीसरे स्लैब में दरारें, वाहनों की आवाजाही पर रोक Sidhi News: Cracks appear in the third slab of Gotra Bridge; vehicular movement halted.

एसडीएम कुसमी ने जारी किया आदेश, बैरियर लगाने और तकनीकी जांच कराने के निर्देश

Sidhi News: सीधी। कुसमी जनपद क्षेत्र में गोपद नदी पर बने गोतरा पुल के तीसरे स्लैब में दरारें मिलने के बाद प्रशासन ने पुल से वाहनों की आवाजाही पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है। संभावित दुर्घटना को देखते हुए एसडीएम कुसमी ने 25 अक्टूबर 2026 को आदेश क्रमांक 1480 जारी किया।

लोक निर्माण विभाग, सेतु निर्माण उपसंभाग सीधी की रिपोर्ट में पुल के तीसरे स्लैब में हेयर क्रैक यानी बारीक दरारें पाए जाने का उल्लेख है। रिपोर्ट के अनुसार, भारी वाहनों की आवाजाही से पुल की संरचनात्मक सुरक्षा प्रभावित होने की आशंका है। इसी के मद्देनजर प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाते हुए आवागमन बंद करने का निर्णय लिया है।

आदेश के तहत संबंधित थाना प्रभारी और तहसीलदार को पुल के दोनों ओर बैरियर लगाने तथा चेतावनी संकेतक प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए हैं। लोक निर्माण विभाग को पुल की तकनीकी जांच कर सुरक्षा और मरम्मत के संबंध में रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी। तकनीकी परीक्षण और सुरक्षा संबंधी अनुशंसा के बाद ही आवागमन बहाल करने पर निर्णय लिया जाएगा।

पुल से वाहनों की आवाजाही बंद होने का असर रेत परिवहन पर भी पड़ सकता है। प्रशासन ने संबंधित रेत खदान संचालकों और परिवहन कंपनियों को प्रतिबंध की जानकारी देने तथा वैकल्पिक मार्ग के बारे में आमजन को सूचित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सीधी और सिंगरौली जिले के संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय से आदेश का पालन सुनिश्चित कराने को कहा गया है।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall