Trending Now

Singrauli News: एनटीपीसी विंध्याचल में सतर्कता जागरूकता सप्ताह शुरू, सत्यनिष्ठा से समृद्धि का दिया स

Rama Posted on: 2026-10-27 16:38:00 Viewer: 83 Comments: 0 Country: India City: Singrauli

Singrauli News: एनटीपीसी विंध्याचल में सतर्कता जागरूकता सप्ताह शुरू, सत्यनिष्ठा से समृद्धि का दिया स Singrauli News: Vigilance Awareness Week begins at NTPC Vindhyachal; conveys the message of 'Prosperity through Integrity'

महाप्रबंधक एम. सुरेश ने दिलाई नैतिक मूल्यों के पालन की प्रेरणा, भ्रष्टाचार मुक्त भारत के निर्माण में सामूहिक भागीदारी का आह्वान

Singrauli News: सिंगरौली। एनटीपीसी विंध्याचल में पारदर्शिता, जवाबदेही और नैतिक प्रशासन के प्रति प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 को सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ किया गया। प्रशासनिक भवन स्थित सभागार में आयोजित उद्घाटन समारोह की विषयवस्तु ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ रही। कार्यक्रम में अधिकारियों और कर्मचारियों ने कार्यस्थल पर ईमानदारी, पारदर्शिता तथा उच्च नैतिक मानकों को अपनाने का संकल्प लिया।

समारोह में महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) एम. सुरेश मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ महाप्रबंधक निर्मल कुमार सिंह, सी.बी. ओझा, एच.पी. देवांगन, डॉ. बी.के. भराली तथा मानव संसाधन प्रमुख अनिरुद्ध सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में विभागाध्यक्षों, यूनियन एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधियों और कार्यपालक प्रशिक्षुओं ने भी सहभागिता की।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद अपर महाप्रबंधक (सतर्कता) टी.आर. राधिश ने स्वागत उद्बोधन दिया। उन्होंने सतर्कता जागरूकता सप्ताह की विषयवस्तु के तहत आयोजित होने वाली गतिविधियों की जानकारी साझा की और अधिकारियों एवं कर्मचारियों से इनमें उत्साहपूर्वक भाग लेने का आह्वान किया।

सत्यनिष्ठा को कार्यशैली का हिस्सा बनाने पर बल
मुख्य अतिथि एम. सुरेश ने अपने संबोधन में कहा कि सत्यनिष्ठा केवल नियमों और प्रक्रियाओं तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि इसे प्रत्येक व्यक्ति की आदत और कार्यशैली का हिस्सा बनाना आवश्यक है। दैनिक कार्यों में लिए जाने वाले निर्णयों और निभाई जाने वाली जिम्मेदारियों में नैतिक मूल्यों की स्पष्ट झलक दिखनी चाहिए।

उन्होंने कार्यप्रणाली में परिवर्तन, सुधार, सरलीकरण और जवाबदेही के महत्व को रेखांकित करते हुए सभी कर्मचारियों से उच्चतम नैतिक मानकों का पालन करने की अपील की। साथ ही भ्रष्टाचार मुक्त भारत के निर्माण में सामूहिक योगदान देने का आह्वान किया।

अधिकारियों और कर्मचारियों ने ली सत्यनिष्ठा की शपथ
सत्यनिष्ठा के प्रति प्रतिबद्धता दोहराते हुए एम. सुरेश ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अंग्रेजी में शपथ दिलाई, जबकि महाप्रबंधक निर्मल कुमार सिंह ने हिंदी में सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। इस दौरान ईमानदारी, पारदर्शिता और जवाबदेही को कार्यसंस्कृति का अभिन्न हिस्सा बनाने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम का संचालन उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन) कामना शर्मा ने किया। अंत में फुलजेंस केरकेट्टा ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। एनटीपीसी विंध्याचल में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन संस्थान में नैतिक मूल्यों, पारदर्शी कार्यप्रणाली और भ्रष्टाचार के प्रति शून्य सहनशीलता की भावना को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall