Singrauli News: तमिलनाडु से चार दिन बाद गांव पहुंचा राकेश का शव, बेटे को देख बिलख उठा परिवार
Sidhi News: भंवरसेन घाटी में पहाड़ी पर चढ़ने पर रोक, सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात
Sidhi News: गोतरा पुल के तीसरे स्लैब में दरारें, वाहनों की आवाजाही पर रोक
Singrauli News: शेरवा पंचायत में ₹1.16 लाख के भुगतान पर सवाल, फर्जी बिल के आरोपों की जांच की मांग
Singrauli News: बैगा विकास प्राधिकरण और बटालियन का इंतजार, घोषणाओं पर अमल कब?
Singrauli News: अमिलिया कोल माइंस में विस्थापितों का प्रदर्शन, 270 परिवारों को लाभ नहीं मिलने का आरो
Singrauli News: एनटीपीसी विंध्याचल में सतर्कता जागरूकता सप्ताह शुरू, सत्यनिष्ठा से समृद्धि का दिया स
Singrauli News: एनटीपीसी विंध्याचल में आपसी सम्मान एवं विश्वास पर कार्यशाला आयोजित
"Gyanesh Kumar should resign”: ‘ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें’, एसआईआर के विरोध में दिल्ली में वाम दलों
Sidhi News: सीधी लोकसभा क्षेत्र के 8 रेलवे स्टेशनों पर बनेंगे हाई लेवल प्लेटफॉर्म, रेल मंत्री ने दी
UP RO ARO Vacancy 2026: Applications open for Review Officer and Assistant Review Officer posts in UP
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की ओर से रिव्यू ऑफिसर RO और असिस्टेंट रिव्यू ऑफिसर ARO के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है। यूपीपीएससी UP RO ARO Vacancy 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 26 अक्टूबर से शुरू हो गए हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 26 नवंबर, 2026 तक अपना फॉर्म भर सकते हैं। इसके साथ ही फॉर्म में सुधार करने की तिथि 03 दिसंबर, 2026 निर्धारित है।
आवेदन करने के लिए पात्रता मानदंड
रिव्यू ऑफिसर और असिस्टेंट रिव्यू ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवारों के पास अन्य निर्धारित पात्रताएं भी होनी चाहिए। उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 जुलाई, 2026 के आधार पर की जाएगी। उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।
इन स्टेप्स से करें RO/ARO के पदों पर आवेदन
यूपीपीएससी RO/ARO के पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गए हैं। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना फॉर्म भर सकते हैं।
आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर विजिट कर लें।
इसके बाद 'Apply' सेक्शन पर क्लिक करने के बाद ओटीआर प्रक्रिया को पूरा कर लें।
ओटीआर करने के बाद अब रजिस्ट्रेशन करने के लिए मांगी गई सभी जरूरी डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।
इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें और जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड कर लें।
अंत में फॉर्म भरने के बाद भविष्य के लिए इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
कैसे होगा चयन
उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा के आधार पर होगा। प्रारंभिक परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। इसके साथ ही मुख्य परीक्षा में पास हुए उम्मीदवारों के लिए उनके पद के आधार पर टाइपिंग टेस्ट, कंप्यूटर दक्षता परीक्षण और मेडिकल परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।