Singrauli News: जी-2 मॉल और जीएस प्लाजा पर निगम की मेहरबानी या कार्रवाई में ढिलाई? नोटिस के बाद भी न
Singrauli News: इंदिरा गांधी की 109वीं जयंती पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि, योगदान को किया याद
Sidhi News: लोकायुक्त का छापा: 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते तहसीलदार का रीडर गिरफ्तार
Shaktinager News: एनटीपीसी ने ग्राम कोटा में ग्रामीणों को पढ़ाया सत्यनिष्ठा और पारदर्शिता का पाठ
Singrauli News: सिंगल यूज पॉलीथिन के खिलाफ नगर निगम और प्रदूषण विभाग की संयुक्त कार्रवाई
Sri Karanpur: भारत-पाक सीमा से 8 किलोमीटर अंदर रिहायशी इलाके में गिरा संदिग्ध ड्रोन, सुरक्षा एजेंसिय
Jabalpur News: जबलपुर में बेकाबू ट्रक ने आग ताप रहे लोगों को कुचला, तीन की मौत; दो गंभीर
Singrauli News: एनटीपीसी के वनिता समाज ने विद्यार्थियों को बांटे स्कूल बैग और स्टेशनरी किट
Singrauli News: आधी रात अवैध रेत परिवहन करते ट्रैक्टर जब्त, माड़ा तहसीलदार की कार्रवाई
Singrauli News: बलियरी मार्ग पर धूल से परेशान लोगों को मिली राहत, महापौर के निर्देश पर हुआ पानी का छ
NLC Executive Recruitment 2026: Recruitment announced for various executive posts at NLC; registration begins on November 20.
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। एनसीएल इंडिया ने डिप्टी जनरल मैनेजर, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव मैनेजर सहित कई पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के जरिये कुल 145 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार पात्रता मानदंड की जांच कर इस भर्ती के लिए 20 नवंबर, 2026 से आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट 19 दिसंबर, 2026 निर्धारित है।
कौन कर सकते हैं अप्लाई
विभिन्न पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास पद से संबंधित क्षेत्र में स्नातक या अन्य निर्धारित पात्रताएं होनी चाहिए।
उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 नवंबर, 2026 के आधार पर की जाएगी। अधिकतम आयु पदानुसार 30, 32, 36, 47 और 52 वर्ष निर्धारित है।
आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में विशेष छूट भी दी जाएगी। जैसे एससी एवं एसटी उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट, ओबीसी उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।
कैसे होगा चयन
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा। लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से 80 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे। इस परीक्षा में चयनित किए गए उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू कुल 20 अंकों के लिए होगा। लिखित परीक्षा में पास होने के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।
रजिस्ट्रेशन फीस
इन पदों पर अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना अनिवार्य है। जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 854 रुपये निर्धारित है। एससी एवं एसटी उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है। लेकिन आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 354 रुपये प्रोसेसिंग फीस के रूप में जमा करना अनिवार्य है।