Trending Now

RITES Apprentice 2026: राइट्स अप्रेंटिसशिप के लिए नोटिफिकेशन जारी

Rama Posted on: 2026-11-19 13:40:00 Viewer: 55 Comments: 0 Country: India City: New Delhi

RITES Apprentice 2026: राइट्स अप्रेंटिसशिप के लिए नोटिफिकेशन जारी RITES Apprentice 2026: Notification released for RITES apprenticeship

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। राइट्स लिमिटेड ने अप्रेंटिसशिप के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के जरिये योग्य अप्रेंटिस के कुल 281 पदों पर भर्ती की जाएगी। जो उम्मीदवार अप्रेंटिसशिप के रूप में प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहते हैं। वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। अप्रेंटिसशिप में आवेदन करने की लास्ट डेट 25 नवंबर है। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तय-समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर लें।

कितनी मिलेगी सैलरी
ग्रेजुएट अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 15,650 रुपये, डिप्लोमा अप्रेंटिसशिप के लिए प्रतिमाह 13,450 रुपये और ट्रेड अप्रेंटिसशिप के लिए प्रतिमाह 10,560 रुपये का स्टाइपेंड दिया जाएगा।

आवेदन करने के लिए शैक्षणिक योग्यता
ग्रेजुएट अप्रेंटिसशिप में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास बीई या बीटेक/बीए/बीबीए या बीकॉम की डिग्री, डिप्लोमा अप्रेंटिसशिप के लिए इंजीनियरिंग में डिप्लोमा और आईटीआई अप्रेंटिसशिप के लिए उम्मीदवारों के पास आईटीआई का सर्टिफिकेट होना चाहिए।

कैसे करें अप्रेंटिसशिप के लिए अप्लाई
अप्रेंटिसशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। यहां उम्मीदवारों की सहायता के लिए आवेदन करने के निम्रलिखित स्टेप्स बताए जा रहे हैं। उम्मीदवार इन स्टेप्स की मदद से अपना फॉर्म भर सकते हैं।

आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करनी होगी।
होमपेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद मांगी गई डिटेल को भरना होगा।
फॉर्म भरने के बाद दस्तावेजों को ऑनलाइन अपलोड करना होगा।
अंत में भविष्य के लिए इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल कर रख लें।
सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे जल्द से जल्द ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर लें। अन्यथा उम्मीदवारों को आवेदन करने का दोबारा मौका नहीं दिया जाएगा।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall