Trending Now

रेलवे में 4651 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन स्टार्ट, बिना परीक्षा इंटरव्यू के डायरेक्ट होगा चयन

Rama Posted on: 2026-11-19 13:40:00 Viewer: 61 Comments: 0 Country: India City: New Delhi

रेलवे में 4651 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन स्टार्ट, बिना परीक्षा इंटरव्यू के डायरेक्ट होगा चयन Applications open for 4,651 posts in the Railways; selection will be made directly via interview, with no written examination.

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। रेलवे में सरकारी नौकरी की खोज कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC), नॉर्दर्न रेलवे की ओर से अप्रेंटिसशिप के 4651 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए एप्लीकेशन प्रॉसेस स्टार्ट हो चुकी है और फॉर्म भरने की लास्ट डेट 11 दिसंबर 2026 निर्धारित है।
ऐसे में इच्छुक युवा भर्ती में शामिल होने के लिए आधिकारिक वेबसाइट rrcnr.org पर जाकर तय तिथि के अंदर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें। ऑफलाइन या अन्य किसी भी प्रकार से फॉर्म स्वीकार नहीं होंगे।

10th-ITI पास कर सकते हैं आवेदन
इस भर्ती में शामिल होने के लिए कोई भी बड़ी डिग्री की आवश्यकता नहीं है। उम्मीदवार ने केवल मान्यता प्राप्त बोर्ड से 50 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं उत्तीर्ण किया हो और आईटीआई सर्टिफिकेट प्राप्त किया हो।
इसके साथ ही न्यूनतम 15 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 24 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। ऊपरी आयु में रेलवे के नियमनुसार छूट दी जाएगी। उम्र की गणना 11 दिसंबर 2026 के अनुसार की जाएगी।

बिना परीक्षा और इंटरव्यू के होगा चयन
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को चयन के लिए किसी भी प्रकार की परीक्षा, इंटरव्यू या वायवा नहीं देना है। शैक्षिक योग्यता को ध्यान में रखकर अभ्यर्थी की मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। लिस्ट जारी होने पर जो युवा इसमें जगह पाएंगे उनको रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रदान की जाएगी।

आवेदन पत्र स्वयं भरने का आसान तरीका
भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन भी स्वयं ही घर बैठे किया जा सकता है। आपकी सहूलियत के लिए आवेदन का डायरेक्ट लिंक एवं स्टेप्स नीचे दी जा रही हैं।

रेलवे अप्रेंटिसशिप भर्ती 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rrcnr.org पर विजिट करें।
वेबसाइट के होम पेज पर आपको भर्ती से संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद आपको पहले ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करना है।
जानकारी पढ़ने के बाद नीचे टिक करके ऑनलाइन एप्लीकेशन पर क्लिक करें।
मांगी गई डिटेल भरकर आवेदन कर लें।
अंत में निर्धारित एप्लीकेशन फीस (यदि लागू हो) जमा करें और फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

RRC NR Apprentice Application Form 2026
नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

एप्लीकेशन फीस
जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी एवं महिला उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने के लिए निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall