Singrauli News: चलती पल्सर बाइक में लगी भीषण आग, कूदकर चालक ने बचाई जान
Sidhi News: मेहनत का सम्मान: मेधावी विद्यार्थियों को मिला ‘Star of the Month’, कलेक्टर ने किया सम्मा
Singrauli News: अतिक्रमण पर नगर निगम की कार्रवाई: बस स्टैंड व पुरानी मंडी क्षेत्र से हटीं दुकानें, प
Singrauli News: सिंगरौली के अवनीश ने रचा इतिहास, 497 अंक के साथ प्रदेश में तीसरा स्थान
Sidhi News: अंबेडकर रैली में हिंसक झड़प, कई लोगों ने थाने पर किया हमला, महिलाओं समेत 4 के सिर फूटे
Raghav Chadha Z Security: राघव चड्ढा को केंद्र सरकार ने दी Z श्रेणी सुरक्षा
Singrauli News: एनटीपीसी विंध्याचल में फायर सर्विस वीक 2026 का शुभारंभ
Andaman Boat Sink: अंडमान सागर में बड़ा हादसा: नाव डूबी, 250 से ज्यादा लोग लापता
Singrauli News: सरस्वती विन्ध्यनगर की खुशी कुशवाहा ने प्रदेश में लहराया परचम
Singrauli News: बरवाहडीह-बड़रम में सोन नदी से उत्खनन कर बड़े पैमाने पर जमा रेत, अभ्यारण्य अमले पर अनद
Mathura News: Major Tragedy in Mathura: Boat Overturns After Striking Pontoon Bridge in Yamuna; 10 Pilgrims from Punjab Dead
Mathura News: मथुरा। उत्तर प्रदेश के वृंदावन स्थित केसी घाट पर शुक्रवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। श्रद्धालुओं से भरी एक नाव पंटून पुल से टकराकर यमुना नदी में पलट गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद पुलिस, प्रशासन और गोताखोरों की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर बड़े पैमाने पर बचाव अभियान शुरू किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नाव में सवार करीब 25 श्रद्धालु यमुना में डूब गए। बचाव दल ने गोताखोरों की मदद से 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि एक श्रद्धालु को संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। हादसे में 10 श्रद्धालुओं की मौत की पुष्टि डीआईजी शैलेश कुमार पांडे ने की है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य तेज कर दिया गया। यमुना के गहरे पानी में गोताखोरों द्वारा लापता लोगों की तलाश की जा रही है। घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा होने से बचाव कार्य में कुछ बाधा भी आई, जिसके बाद प्रशासन ने लोगों से सहयोग की अपील की।
बताया जा रहा है कि श्रद्धालुओं का दल पंजाब के लुधियाना और मुक्तेश्वर क्षेत्र से वृंदावन दर्शन के लिए आया था। करीब 150 लोगों का समूह अलग-अलग नावों से घाट पर घूम रहा था। जिस नाव में हादसा हुआ, वह निजी नाविक की बताई जा रही है, जो पंटून पुल से टकराने के बाद पलट गई।
प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और नाव संचालन की सुरक्षा व्यवस्था, क्षमता से अधिक सवारियां तथा लापरवाही के बिंदुओं की पड़ताल की जा रही है। हादसे के बाद घाट क्षेत्र में शोक और तनाव का माहौल है।