Singrauli News: चलती पल्सर बाइक में लगी भीषण आग, कूदकर चालक ने बचाई जान
Sidhi News: मेहनत का सम्मान: मेधावी विद्यार्थियों को मिला ‘Star of the Month’, कलेक्टर ने किया सम्मा
Singrauli News: अतिक्रमण पर नगर निगम की कार्रवाई: बस स्टैंड व पुरानी मंडी क्षेत्र से हटीं दुकानें, प
Singrauli News: सिंगरौली के अवनीश ने रचा इतिहास, 497 अंक के साथ प्रदेश में तीसरा स्थान
Sidhi News: अंबेडकर रैली में हिंसक झड़प, कई लोगों ने थाने पर किया हमला, महिलाओं समेत 4 के सिर फूटे
Raghav Chadha Z Security: राघव चड्ढा को केंद्र सरकार ने दी Z श्रेणी सुरक्षा
Singrauli News: एनटीपीसी विंध्याचल में फायर सर्विस वीक 2026 का शुभारंभ
Andaman Boat Sink: अंडमान सागर में बड़ा हादसा: नाव डूबी, 250 से ज्यादा लोग लापता
Singrauli News: सरस्वती विन्ध्यनगर की खुशी कुशवाहा ने प्रदेश में लहराया परचम
Singrauli News: बरवाहडीह-बड़रम में सोन नदी से उत्खनन कर बड़े पैमाने पर जमा रेत, अभ्यारण्य अमले पर अनद
Bengal Elections: "A snake can be trusted, but not the BJP" — Mamata Banerjee's attack at an election rally.
Bengal Elections: उत्तर 24 परगना। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को भाजपा पर तीखा हमला बोला। उत्तर 24 परगना जिले के टेंटुलिया में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा को स्थानीय मतदाताओं पर भरोसा नहीं था, इसलिए चुनाव जीतने के लिए बाहरी लोगों को लाया गया। उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश से करीब 50 हजार लोगों को ट्रेन के माध्यम से असम पहुंचाया गया।
मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा शासन में देश की एजेंसियां निष्पक्ष नहीं रह गई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने सभी एजेंसियों को प्रभावित कर लिया है। इस दौरान उन्होंने कहा, “सांप पर भी भरोसा किया जा सकता है, लेकिन भाजपा पर कभी भरोसा नहीं किया जा सकता।”
ममता बनर्जी ने वोटर लिस्ट से नाम हटाए जाने का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में एसआईआर प्रक्रिया के दौरान लगभग 90 लाख नाम हटाए गए, जिनमें 60 लाख हिंदू और 30 लाख मुस्लिम बताए जा रहे हैं। उन्होंने असम के एनआरसी का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां 19 लाख नाम सूची से बाहर किए गए थे, जिनमें 13 लाख हिंदू और 6 लाख मुस्लिम शामिल थे।
उन्होंने लोगों से भाजपा पर भरोसा न करने की अपील करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। उल्लेखनीय है कि असम की 126 विधानसभा सीटों के लिए गुरुवार को मतदान संपन्न हुआ।