Trending Now

रेलवे स्टेशन मास्टर भर्ती 2026 के लिए आवेदन हुए स्टार्ट, ये रही उम्र शैक्षिक योग्यता व महत्वपूर्ण है

Rama Posted on: 2026-10-27 13:21:00 Viewer: 109 Comments: 0 Country: India City: New Delhi

रेलवे स्टेशन मास्टर भर्ती 2026 के लिए आवेदन हुए स्टार्ट, ये रही उम्र शैक्षिक योग्यता व महत्वपूर्ण है Applications for the 2026 Railway Station Master recruitment have begun; here are the details regarding age, educational qualifications, and other important information.

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की ओर से स्टेशन मास्टर (Railway Station Master Vacancy 2026) भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन स्टार्ट कर दिए गए हैं। जो भी युवा इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं वे ऑफिशियल पोर्टल rrbapply.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। ध्यान रखें कि फॉर्म केवल ऑनलाइन स्वीकार किया जायेगा, अन्य किसी भी प्रकार से फॉर्म या फीस जमा नहीं की जा सकती है।

शैक्षिक योग्यता
स्टेशन मास्टर पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री या उसके समकक्ष योग्यता हासिल की हो।

आयु सीमा
भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष एवं अधिकतम आयु 33 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। उम्र की गणना 1 जनवरी 2027 को ध्यान में रखकर की जाएगी। जो भी उम्मीदवार आरक्षित श्रेणी जैसे- ओबीसी, एससी, एसटी, एक्स सर्विसमैन व अन्य आरक्षित लोगों को ऊपर उम्र में नियम के अनुसार छूट दी जाएगी।

विवरण तिथि/ समय
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की प्रारंभिक तिथि 27 अक्टूबर 2026
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि एवं समय 25 नवंबर 2026 (रात्रि 11:59 बजे तक)
जमा किए गए आवेदनों के लिए आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 27 नवंबर 2026
फॉर्म में करेक्शन करने की डेट 28 नवंबर से 7 दिसंबर 2026

आवेदन का तरीका
इस भर्ती में शामिल होने के लिए स्वयं ही आवेदन पत्र भरा जा सकता है। इससे आप कैफे के अतिरिक्त चार्ज से भी बच जायेंगे। आवेदन का तरीका एवं फॉर्म लिंक नीचे दी जा रहा है।

आरआरबी स्टेशन मास्टर भर्ती एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले पोर्टल rrbapply.gov.in पर विजिट करें।
होम पेज पर CENTRALIZED EMPLOYEMENT NOTICE (CEN) No. 08/2026 STATION MASTER के आगे Apply बटन पर क्लिक करना है।
अब आपको क्रिएट एन अकाउंट पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन कर लेना है।
इसके बाद लॉग इन के माध्यम से अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा करना है।
अंत में कैटेगरी वाइज निर्धारित शुल्क जमा करके फॉर्म को सबमिट कर देना है।

एप्लीकेशन फीस
आवेदन पत्र भरने के साथ अनरिजर्व, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग को शुल्क के रूप में 500 रुपये जमा करना होगा वहीं एससी, एसटी, पीएच एवं सभी वर्ग की महिला अभ्यर्थियों को 250 रुपये का भुगतान करना होगा।
स्टेज 1 सीबीटी 1 एग्जाम होने के बाद अनरिजर्व, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग 400 रुपये एवं एससी, एसटी, पीएच एवं सभी वर्ग की महिला अभ्यर्थियों को पूरा शुल्क रिफंड कर दिया जायेगा।

भर्ती विवरण
इस भर्ती के माध्यम से रेलवे की विभिन्न जोन के अनुसार कुल 1265 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जोन वाइज रिक्त पदों की संख्या निम्नलिखित है-

चयन प्रक्रिया एवं वेतन
इस भर्ती में चयनित होने के लिए उम्मीदवरों को केवल सिंगल एग्जामिनेशन (CBT) में भाग लेना होगा। पहले दो बार सीबीटी परीक्षा पास करनी होती थी। सिंगल एग्जाम में सफल होने पर अभ्यर्थियों को कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT), दस्तावेज सत्यापन (DV) और मेडिकल एग्जामिनेशन (ME) में भाग लेना होगा। सभी चरणों के बाद फाइनल लिस्ट तैयार कर जारी की जाएगी। चयनित होने वाले उम्मीदवारों को लेवल-6 के अनुसार बेसिक सैलरी 35400 प्रदान की जाएगी। अन्य भत्ते भी सैलरी के साथ जुड़ेंगे जिससे इन हैंड सैलरी ज्यादा हो जाएगी।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall