Singrauli News: कोतवाली क्षेत्र में सफेद पत्थरों का अवैध कारोबार, रोजाना 5 से 10 ट्रैक्टरों से ढुलाई
Singrauli News: एनसीएल में ‘बिकमिंग साइबर ब्लैक बेल्ट’ सत्र, एआई आधारित साइबर अपराधों से बचाव के बता
Singrauli News: एनटीपीसी सिंगरौली के स्वास्थ्य शिविर में 150 ग्रामीणों की जांच, निःशुल्क दवाएं वितरि
Singrauli News: सिद्धाश्रम धाम में 22 सेवकों को मिला श्रमशक्ति पुरस्कार
UP Headmaster Bharti 2026: उत्तर प्रदेश में हेडमास्टर के 1172 पदों पर रजिस्ट्रेशन स्टार्ट
PM Modi to Visit Varanasi, Bhubaneswar on Sunday; to Inaugurate Garment Facility, RBI Data Centre
UP TGT Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में टीजीटी के 17,735 पदों पर आवेदन आज से शुरू
RRB Station Master Recruitment 2026: स्टेशन मास्टर के पदों पर रजिस्ट्रेशन 27 अक्टूबर से स्टार्ट होगा
Singrauli News: आमने-सामने भिड़ीं दो बाइकें, महिला और पुरुष की मौत, तीन गंभीर
Sidhi News: सीधी में कार्बाइड गन के निर्माण, बिक्री और इस्तेमाल पर प्रतिबंध
Youth Congress took to the streets with a torchlight procession led by the state president
Singrauli News : सिंगरौली. रोजगार को लेकर युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मितेन्द्र दर्शन सिंह यादव की अगुवाई में मशाल जुलूस निकालकर विरोध जताया है। साथ ही नीट पेपर लीक नर्सिंग घोटाला व बेरोजगारी को लेकर जय स्तंभ चौक से मशाल जुलूस निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया है। मप्र युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र सिंह बीते गुरुवार को एक दिवसीय दौरे पर सिंगरौली पहुंचे। जहां युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता पंकज पाण्डेय की ओर से आयोजित मशाल जुलूस कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से नीट पेपर लीक, नर्सिंग घोटाला सामने आया है। यह भाजपा की सरकार देश के भविष्य को अंधकार में डालने का काम कर रही है। जो बच्चे दिन रात मेहनत करके तैयारी करते हैं। परीक्षा देने से पहले ही पेपर लीक होना और भर्ती में घोटाला हो जाना संलिप्तता को दर्शाता है। नर्र्सिंग में जिस प्रकार से बिना पात्र कॉलेजों को मान्यता देकर चार साल से पेपर नहीं कराया गया है।
यह लाखों युवाओं के भविष्य को अंधकार में डालने का काम सरकार कर रही है। उन्होंने सिंगरौली में बेरोजगारी पर कहा कि यहां के सांसद व विधायक अपनी तिजोरी भरने में जुटे हैं। सिंगरौली में रोजगार के इतने पर्याप्त अवसर होने के बाद भी यहां का स्थानीय युवा रोजगार के लिए तरस रहा है। ऐसी कंपनियों के खिलाफ जल्द ही युवा कांग्रेस सडक़ पर उतरेगी और उग्र प्रदर्शन करेगी।
भाजपा घोटाला करने वाली सरकार
प्रदेश प्रवक्ता पंकज पाण्डेय ने कहा कि भाजपा की सरकार घोटाले की सरकार बन चुकी है। यह सरकार मध्यप्रदेश को बेरोजगारी का प्रदेश बना दिया है। सिंगरौली में कलेक्टर ने आदेश जारी किया है की 70 प्रतिशत यहां के स्थानीय विस्थापित परिवारों को रोजगार देना अनिवार्य होगा। फिर भी यहां के युवा बेरोजगार होकर घूम रहे हैं। कंपनिया मनमानी तरीके से काम कर रही हैं। कोई जन प्रतिनिधि आवाज उठाने को तैयार नहीं है। एक सप्ताह बाद युवा कांग्रेस इन कंपनियों के खिलाफ लामबंद होकर सड़कों पर उतरेगी और उग्र आंदोलन करेगी।
ये रहे शामिल
मशान जुलूस कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष शहर अरविंद सिंह चंदेल, अखिलेश सिंह, पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान, सूर्या द्विवेदी, प्रदेश सचिव पंकज सिंह चंदेल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सिंगरौली अजय सिंह चंदेल डब्बू, यूथ इंटक अध्यक्ष मनोज सिंह पिंटू, सौरभ सिंह, विवेक बघेल, कमल सिंह, देवपति वैश्य, विद्यासागर बैश्य, बबूवा सिंह, मनोज दुबे, केपी सिंह, नित्यानंद बैश्य, रवि यादव, अमित कुशवाहा, शाहिद खान रिंकू, मनोज साहू, उग्रसेन शर्मा, बृजेंद्र शमा, शाहिद सिद्धकी, गोरेलाल साहू, कुंदन पाण्डेय, रवि चंदेल, संजय कुशवाहा, प्रभांसु दुबे सहित सैकड़ों युवा कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।