Singrauli News: कोतवाली क्षेत्र में सफेद पत्थरों का अवैध कारोबार, रोजाना 5 से 10 ट्रैक्टरों से ढुलाई
Singrauli News: एनसीएल में ‘बिकमिंग साइबर ब्लैक बेल्ट’ सत्र, एआई आधारित साइबर अपराधों से बचाव के बता
Singrauli News: एनटीपीसी सिंगरौली के स्वास्थ्य शिविर में 150 ग्रामीणों की जांच, निःशुल्क दवाएं वितरि
Singrauli News: सिद्धाश्रम धाम में 22 सेवकों को मिला श्रमशक्ति पुरस्कार
UP Headmaster Bharti 2026: उत्तर प्रदेश में हेडमास्टर के 1172 पदों पर रजिस्ट्रेशन स्टार्ट
PM Modi to Visit Varanasi, Bhubaneswar on Sunday; to Inaugurate Garment Facility, RBI Data Centre
UP TGT Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में टीजीटी के 17,735 पदों पर आवेदन आज से शुरू
RRB Station Master Recruitment 2026: स्टेशन मास्टर के पदों पर रजिस्ट्रेशन 27 अक्टूबर से स्टार्ट होगा
Singrauli News: आमने-सामने भिड़ीं दो बाइकें, महिला और पुरुष की मौत, तीन गंभीर
Sidhi News: सीधी में कार्बाइड गन के निर्माण, बिक्री और इस्तेमाल पर प्रतिबंध
Yatayat Police: Joint meeting organized to maintain the traffic system of the city
Singrauli Yatayat Police : पुलिस अधीक्षक मो. यूसुफ कुरैशी (भापुसे) सिंगरौली के निर्देशन में एवं शिव कुमार वर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिगरौली एंव पी.एस. परस्ते सीएसपी विन्ध्यनगर के मार्गदर्शन में आयोजित की गई बैठक। जानकारी के अनुसार दिनांक 26.12.2023 को शहर की यातायात व्यवस्था का सुचारू संचालन के साथ सु-व्यवस्थित शहर, जाम रहित एंव शहर में दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु नगर निगम एंव यातायात पुलिस के साथ आटो/टैक्सी संगठन, ठेला व्यापारी, सब्जी व्यपारी, फल व्यापारी, बस ऐशोसियेशन के पदाधिकारियो के साथ बैठक आयोजित की गई जिसमे बिन्दुवार सभी की समस्याओ से रूबरू होने के उपरांत सभी को अलग-अलग निर्देश जारी कर समझाइस दी गई है-
बस मालिक / चालक हेतु निर्देश:
बस मालिक एवं चालको हेतु निर्देशित किया गया कि बस स्टैण्ड में स्थाई रूप से खड़ी बसो को बाहर एनसीएल ग्राउण्ड में ले जाए एवं निर्धारित समय के एक घंटा पूर्व ही बसो को बस स्टैण्ड में प्रवेश करे साथ ही बसो के प्रवेश एवं निकास हेतु अलग -अलग मार्ग बनाया गया है उन्ही मार्गो को प्रवेश एंव निकास हेतु उपयोग करे।
आटो मालिक/चालक हेतु निर्देश :
आटो मालिक एंव चालको को निर्धारित स्थान पर बनाए गए स्टैण्ड में ही आटो को खड़ी करे आटो संगठन आटो में सीरियल नंबर डलवाऐ एंव निर्धारित क्षमता से अधिक सवारी का परिवहन न करे एवं सभी दस्तावेज पूर्ण एंव वैध रखे नाबालिक चालको से आटो न चलवाये, निर्धारित स्थान में आटो नही खड़े होने पर संबधित के विरुद्ध कार्यवाही की जावेगी।
सब्जी/ठेला /फल व्यपारी हेतु निर्देश :
सब्जी/ठेला/फल व्यापारियो हेतु पूर्व में नगर निगम द्वारा अलग-अलग स्थान निर्धारित किया गया है उन्ही स्थानो पर ठेला -सब्जी फल की दूकान लगाये गए सड़क के किनारे, सराफा मार्ग, पोस्ट आफिस मार्ग में लगने वाली सब्जी/ठेला/फल लगाया जाना बंद करे जिन्हे इस संबंध में 03 दिवस का समय दिया गया एंव 03 दिवस के बाद कार्यवाही हेतु हिदायत दी गई है।
मीटिंग में उपस्थित अधिकारी/कर्मचारी नगर निगम से डिप्टी कमीश्नर सत्यम मिश्रा यातायात प्रभारी आर पी मिश्रा नगर निगम अतिक्रमण प्रभारी प्रवीण गोस्वामी सभी संगठन के पदाधिकारी एवं यातायात एवं नगर निगम के स्टॉफ के साथ लगभग 150 की संख्या में सभी ठेला/फल/सब्जी व्यपारी बन्धु/आटो चालक मालिक इत्यादि व्यक्ति उपस्थित रहे।