Singrauli News: कोतवाली क्षेत्र में सफेद पत्थरों का अवैध कारोबार, रोजाना 5 से 10 ट्रैक्टरों से ढुलाई
Singrauli News: एनसीएल में ‘बिकमिंग साइबर ब्लैक बेल्ट’ सत्र, एआई आधारित साइबर अपराधों से बचाव के बता
Singrauli News: एनटीपीसी सिंगरौली के स्वास्थ्य शिविर में 150 ग्रामीणों की जांच, निःशुल्क दवाएं वितरि
Singrauli News: सिद्धाश्रम धाम में 22 सेवकों को मिला श्रमशक्ति पुरस्कार
UP Headmaster Bharti 2026: उत्तर प्रदेश में हेडमास्टर के 1172 पदों पर रजिस्ट्रेशन स्टार्ट
PM Modi to Visit Varanasi, Bhubaneswar on Sunday; to Inaugurate Garment Facility, RBI Data Centre
UP TGT Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में टीजीटी के 17,735 पदों पर आवेदन आज से शुरू
RRB Station Master Recruitment 2026: स्टेशन मास्टर के पदों पर रजिस्ट्रेशन 27 अक्टूबर से स्टार्ट होगा
Singrauli News: आमने-सामने भिड़ीं दो बाइकें, महिला और पुरुष की मौत, तीन गंभीर
Sidhi News: सीधी में कार्बाइड गन के निर्माण, बिक्री और इस्तेमाल पर प्रतिबंध
Singrauli News: Adani Foundation celebrated the festival of Rakhi in the villages around Gondabahera Ujjaini Project.
Singrauli News : सिंगरौली। अदाणी फाउंडेशन ने राखी के पवित्र पर्व पर गोंडबहेरा उज्जैनी एवं गोंडबहेरा उज्जैनी पूर्वी परियोजना के 7 गांवों की 250 से अधिक महिलाओं के साथ इस त्योहार को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस पहल के माध्यम से राखी का पवित्र धागा बांधा गया, जो सुरक्षा और सम्मान के बंधन का प्रतीक है। रक्षाबंधन का यह उत्सव हर्षोउल्लाश के साथ उज्जैनी, तलवा, मझौली, देवरा, मनिहारी, पचौर, एवं तीनगुडी में मनाया गया। जहाँ 250 से अधिक महिलाओं ने साइट के सीएसआर प्रभारी शोभित प्रताप सिंह की कलाई पर राखी बाँधी एवं उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया।
यह अदाणी फाउंडेशन की उस प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जिसके तहत हम जमीनी स्तर पर मजबूत, विश्वास-आधारित रिश्तों को पोषित करने के लिए समर्पित हैं, जो आपसी सम्मान पर आधारित हैं। हमारा लक्ष्य केवल व्यवसाय को बढ़ाना नहीं है, बल्कि जमीनी स्तर पर विश्वास, प्रेम और देखभाल पर आधारित रिश्तों को पोषित करना है। प्रोजेक्ट के साइट हेड सुधीर कटला ने कहा कि, "हमारे लिए रिश्ते सबसे ऊपर हैं, हम जिन हितधारकों के साथ जुड़ते है, उनके साथ मजबूत रिश्ते भी बनाते हैं। "
यह राखी पर्व का उत्सव उस समर्पण का प्रतीक है जिसके माध्यम से अदाणी उन समुदायों के भीतर सार्थक और दीर्घकालिक प्रभाव डालने के लिए प्रतिबद्ध है, जिनकी वे सेवा करते हैं। उपरोक्त पर्व पर मुख्य रूप से जानकी देवी, कल्पना, बसंती देवी, सुषमा अंकिता, प्रेमलता, सहित सैकड़ों महिलाऐं उपस्थित रहीं।
उल्लेखनीय है कि अदाणी फाउंडेशन, इस क्षेत्र में निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व के अन्तर्गत शिक्षा, स्वास्थ्य, जीविकोपार्जन, अधोसंरचना विकास के साथ-साथ जल संचय और पर्यावरण संरक्षण से सम्बन्धित कई कार्यक्रम संचालित करता है, जिसका स्थानीय ग्रामीणों द्वारा स्वागत किया जा रहा है।