Singrauli News: कोतवाली क्षेत्र में सफेद पत्थरों का अवैध कारोबार, रोजाना 5 से 10 ट्रैक्टरों से ढुलाई
Singrauli News: एनसीएल में ‘बिकमिंग साइबर ब्लैक बेल्ट’ सत्र, एआई आधारित साइबर अपराधों से बचाव के बता
Singrauli News: एनटीपीसी सिंगरौली के स्वास्थ्य शिविर में 150 ग्रामीणों की जांच, निःशुल्क दवाएं वितरि
Singrauli News: सिद्धाश्रम धाम में 22 सेवकों को मिला श्रमशक्ति पुरस्कार
UP Headmaster Bharti 2026: उत्तर प्रदेश में हेडमास्टर के 1172 पदों पर रजिस्ट्रेशन स्टार्ट
PM Modi to Visit Varanasi, Bhubaneswar on Sunday; to Inaugurate Garment Facility, RBI Data Centre
UP TGT Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में टीजीटी के 17,735 पदों पर आवेदन आज से शुरू
RRB Station Master Recruitment 2026: स्टेशन मास्टर के पदों पर रजिस्ट्रेशन 27 अक्टूबर से स्टार्ट होगा
Singrauli News: आमने-सामने भिड़ीं दो बाइकें, महिला और पुरुष की मौत, तीन गंभीर
Sidhi News: सीधी में कार्बाइड गन के निर्माण, बिक्री और इस्तेमाल पर प्रतिबंध
The Balliari road of the Municipal Corporation is not even suitable for walking, pedestrians are also troubled
वार्ड पार्षद भी कई बार ननि अधिकारियों का भी करा चुके हैं ध्यान आकृष्ट
Singrauli News : नगर निगम वार्ड क्रमांक 41 बलियरी से टाकिज की ओर जाने वाले तिराहा की सड़क ताल तलैया में तब्दील हो चुकी है। यहां पैदल चलना भी इन दिनों आसान नही है। सड़क तहस-नहस होकर गड्डों में बदल चुकी है। आलम यह है कि नगर पालिक निगम सिंगरौली के द्वारा करीब दो साल पूर्व करोड़ों रूपये की लागत से रामलीला मैदान से लेकर बलियरी तक डामरीकरण सड़क का कार्य कराया गया था।
किन्तु गुणवत्ता विहीन होने के कारण सड़क ध्वस्त हो चुकी है। वही सड़क का कमीशनखोरी की भेंट चढ़ जाने के कारण सड़क पूरी तरह से ताल तलैया में तब्दील हो चुकी है। बलियरी मुख्य मार्ग से टाकिज की ओर जाने वाले सड़क गड्डों में इस कदर तब्दील हुई है कि पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। यहां तक कि बारिश के दिनों में सड़क के गड्डों में पानी भर जाने से बाईक एवं साइकिल सवार चालक फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। यह समस्या कुछ महीने से है। पार्षद गौरी अर्जुनदास गुप्ता ने विगत पिछले माह कलेक्टर एवं निगमायुक्त को पत्र के माध्यम से अवगत कराते हुये गनियारी- रामलीला मैदान के पीछे सड़क डामरीकरण के कार्य की जांच कराए जाने की मांग कर चुके हैं। लेकिन अभी तक गुणवत्ता विहीन सड़क की जांच नही कराई गई है। सड़क गड्डों में तब्दील होने से आवागमन प्रभावित हो रहा है। पार्षद ने इस ओर कलेक्टर एवं निगमायुक्त का ध्यान आकृष्ट कराया है।
इनका कहना है
कलेक्टर एवं ननि कमिश्नर को पिछले दिनों पत्र के माध्यम से सड़क के दैयनीय हालत के बारे में अवगत कराते हुये जांच कराए जाने की मांग की गई है। अभी तक सडक का मरम्मत कार्य एवं जांच नही की गई है।
गौरी अर्जुनदास गुप्ता पार्षद, वार्ड क्रमांक 41