Singrauli News: कोतवाली क्षेत्र में सफेद पत्थरों का अवैध कारोबार, रोजाना 5 से 10 ट्रैक्टरों से ढुलाई
Singrauli News: एनसीएल में ‘बिकमिंग साइबर ब्लैक बेल्ट’ सत्र, एआई आधारित साइबर अपराधों से बचाव के बता
Singrauli News: एनटीपीसी सिंगरौली के स्वास्थ्य शिविर में 150 ग्रामीणों की जांच, निःशुल्क दवाएं वितरि
Singrauli News: सिद्धाश्रम धाम में 22 सेवकों को मिला श्रमशक्ति पुरस्कार
UP Headmaster Bharti 2026: उत्तर प्रदेश में हेडमास्टर के 1172 पदों पर रजिस्ट्रेशन स्टार्ट
PM Modi to Visit Varanasi, Bhubaneswar on Sunday; to Inaugurate Garment Facility, RBI Data Centre
UP TGT Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में टीजीटी के 17,735 पदों पर आवेदन आज से शुरू
RRB Station Master Recruitment 2026: स्टेशन मास्टर के पदों पर रजिस्ट्रेशन 27 अक्टूबर से स्टार्ट होगा
Singrauli News: आमने-सामने भिड़ीं दो बाइकें, महिला और पुरुष की मौत, तीन गंभीर
Sidhi News: सीधी में कार्बाइड गन के निर्माण, बिक्री और इस्तेमाल पर प्रतिबंध
Police accused of beating up a person by making false allegation of theft
आरोपी पुलिसकर्मियों पर एफआईआर दर्ज करने महिला ने एसपी आफिस में दी शिकायत
Singrauli News : सिंगरौली। माड़ा थाना क्षेत्र के करामी गांव की निवासी महिला मीना पति विद्यापति शाह ने माड़ा थाना पुलिस पर चोरी का झूठा आरोप लगाकर उसके पति विद्यापति शाह के साथ बेदम पिटाई करने का आरोप लगाया है। महिला ने एसपी आफिस में पहुंचकर इस मामले की शिकायत की है तथा आरोपी पुलिसकर्मियों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।
महिला ने आवेदन में कहा है कि 13 अगस्त को डायल-100 के ड्राइवर व दो पुलिस कर्मी हमारे घर में घुस आये। चोरी करने व सामान छुपाने का झूठा आरोप लगाते हुए एक घंटे तक तलाशी लेते रहे। कुछ हाथ नहीं लगा। फिर मेरे पति विद्यापति से बोलकर गये कि कल सुबह 10 बजे माड़ा थाने आ जाना। मेरे पति विद्यापति व श्रवण, देवनारायण, सुरेश माड़ा गये थे। वहां पर पहले से शिवम स्टोन क्रेशर का सुपरवाइजर ओम प्रकाश शुक्ला मौजूद था।
वह बोला कि यही लोग केशर में चोरी किये हैं। इसके बाद पुलिस ने चारों लोगों को कमरे में बंद कर पुलिस कर्मी अनिल व आरपी प्रजापति ने लाठी और पाइप से बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया था। मुंह में पाइप घुसेड़ने की भी कोशिश करते रहे। कभी कान पकड़कर उठाते तो कभी बाल खींचते। काफी प्रताड़ना के बाद 20 हजार रूपये की मांग की गई। शाम 5 बजे इस शर्त पर छोड़ा गया कि पैसा लेकर आना। घर जाने पर खून की उल्टी शुरू हो गई। जिसके बाद घर वाले आनन-फानन में जिला चिकित्सालय लेकर भागे, जहां उपचार चल रहा है। इसलिए चोरी का झूठा आरोप लगाकर मारपीट करने वाले पुलिस कर्मियों व स्टोन क्रेशर सुपरवाइजर के विरूद्ध एफआईआर दर्ज की जाये।
इनका कहना है
शिवम स्टोन क्रेशर के सुपरवाईंजर द्वारा थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी गयी थी कि विद्यापति, श्रवण, देवनारायण, सुरेश आदि ने क्रेशर में चोरी की है। शिकायत पर पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ की गयी है। चोरी का सामान अब तक बरामद नहीं हुआ है।
नृपेन्द्र सिंह
थाना प्रभारी-माड़ा