Singrauli News: कोतवाली क्षेत्र में सफेद पत्थरों का अवैध कारोबार, रोजाना 5 से 10 ट्रैक्टरों से ढुलाई
Singrauli News: एनसीएल में ‘बिकमिंग साइबर ब्लैक बेल्ट’ सत्र, एआई आधारित साइबर अपराधों से बचाव के बता
Singrauli News: एनटीपीसी सिंगरौली के स्वास्थ्य शिविर में 150 ग्रामीणों की जांच, निःशुल्क दवाएं वितरि
Singrauli News: सिद्धाश्रम धाम में 22 सेवकों को मिला श्रमशक्ति पुरस्कार
UP Headmaster Bharti 2026: उत्तर प्रदेश में हेडमास्टर के 1172 पदों पर रजिस्ट्रेशन स्टार्ट
PM Modi to Visit Varanasi, Bhubaneswar on Sunday; to Inaugurate Garment Facility, RBI Data Centre
UP TGT Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में टीजीटी के 17,735 पदों पर आवेदन आज से शुरू
RRB Station Master Recruitment 2026: स्टेशन मास्टर के पदों पर रजिस्ट्रेशन 27 अक्टूबर से स्टार्ट होगा
Singrauli News: आमने-सामने भिड़ीं दो बाइकें, महिला और पुरुष की मौत, तीन गंभीर
Sidhi News: सीधी में कार्बाइड गन के निर्माण, बिक्री और इस्तेमाल पर प्रतिबंध
A calf is suffering for three days, the responsible people are not taking care of it
हर जगह जानकारी देने के बाद नदारत दिखे जिम्मेदार
Singrauli News : सिंगरौली में शायद गाय के प्रति किसी को किसी प्रकार से लेना देना नहीं है। पालने वाले तो अपने जिम्मेदारी से कबसे पल्ला झाड़ लिये हैं अगर पल्ला न झाड़ें होते तो शायद यह गाय का बछड़ा सड़क किनारे तपड़ न रहा होता। हम बात कर रहे अटल बिहारी सामुदायिक भवन के पास की सड़क पर तीन दिन से गाय का बछड़ा तड़प रहा है। मानवता की सेवा करने वाले कुछ लोगों को यह देखा नहीं गया तो उन्होंने गौ सेवा संस्थान संस्थान के जिम्मेदार नितिन पांडेय को जब इसकी जानकारी दी गई तो उन्होंने कहा यह मेरा काम नहीं है जिसका काम है आप उन्हें बताये ये हमारा काम नहीं है। तो इस तरह के हाल इन गौ सेवा संस्थान के पालकों का है अगर यहीं लोग इस तरह की बातें करेंगे तो दूसरा व्यक्ति गाय के लिए कभी कुछ करने वाला नहीं है। जिन्होंने इन सब की जिम्मेदारी ली है और वह ही कहते फिरते हैं कि मेरा काम नहीं तो क्या किया जा सकता है। जानकारी के लिए बता दें कि उक्त गाय का बछड़ा तीन दिन से सड़क किनारे सूर्य के धूप पानी में पड़ा हुआ है। उसकी हालत अब बहुत खराब बतायी जा रही है। ऐसा लगता है कि वह बछड़ा अब केवल मौत का ही इंतजार कर रहा है। ऐसा नहीं है कि सड़क किनारे पड़ा बछड़ा किसी को न दिखा हो लेकिन शायद किसी ने उस बछड़े के लिए मानवता नहीं दिखायी जिसने इस संबंध की जानकारी दी उसे ही चार बातें सुना दी गई। अब सवाल ये उठता है कि गौ सेवा का कार्य करने वाले ही जब इस तरह करेंगें तो दूसरा क्या कर सकता है।
जब इस संबंध की जानकारी नगर निगम कार्यपालन अधिकारी व्ही पी उपाध्याय को दी गई तो उन्होने आश्वासन दिया कि हम दिखवाते हैं, अगर गाय जीवित है तो उसे उठवाने का आश्वासन दिया गया। लेकिन खबर लिखे जाने तक उनकी तरफ से भी कोई कार्रवाई नहीं की गई और गाय रास्ते में तड़प रही है।