Trending Now

Sonbhadra News: रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जेब से निकले कई आधार कार्ड और मनरेगा जॉब क

Rama Posted on: 2026-11-23 16:53:00 Viewer: 117 Comments: 0 Country: India City: Sonbhadra

Sonbhadra News: रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जेब से निकले कई आधार कार्ड और मनरेगा जॉब क Sonbhadra News: Body of an unidentified person found on railway track; several Aadhaar cards and MGNREGA job cards recovered from pockets.

सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज स्टेशन के पास मिला शव, गोमो-बरवाडीह पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने की आशंका, पहचान में जुटी जीआरपी

Sonbhadra News: सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज रेलवे स्टेशन के पास सोमवार सुबह रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह करीब 9:30 बजे रेलवे के खंभा संख्या 168/17 के पास शव पड़े होने की सूचना मिली। प्रारंभिक तौर पर व्यक्ति की मौत गोमो-बरवाडीह पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से होने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लिया। आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इसके बाद पुलिस ने मृतक की पहचान के लिए उसके कपड़ों और जेब की तलाशी ली।

जेब से मिले कई आधार कार्ड और मनरेगा जॉब कार्ड
तलाशी के दौरान मृतक के पास से एक पर्स बरामद हुआ, जिसमें कई आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड और एक बंद मोबाइल फोन मिला। एक ही व्यक्ति के पास कई आधार कार्ड और जॉब कार्ड मिलने से पुलिस भी हैरान है। बरामद दस्तावेजों के आधार पर आशंका जताई जा रही है कि मृतक बिहार का निवासी हो सकता है और मजदूरी का काम करता था। हालांकि, अभी तक उसकी पहचान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

दस्तावेजों के आधार पर पहचान में जुटी पुलिस
जीआरपी बरामद आधार कार्ड और मनरेगा जॉब कार्ड में दर्ज विवरण के आधार पर मृतक के परिजनों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। बंद मोबाइल फोन से भी जानकारी जुटाने की कोशिश की जा रही है, ताकि उसकी पहचान सुनिश्चित की जा सके। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि व्यक्ति रेलवे ट्रैक तक किन परिस्थितियों में पहुंचा और उसकी मौत कैसे हुई। ट्रेन की चपेट में आने से दुर्घटना हुई या घटना के पीछे कोई अन्य वजह है, इसकी जांच की जा रही है। जीआरपी के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मृतक की पहचान के बाद ही मौत की परिस्थितियों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall