Singrauli News: विकास योजनाओं की निगरानी अब डिजिटल टूलकिट से, अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण
Singrauli News: NEET-JEE कोचिंग में लापरवाही पर शिक्षा विभाग सख्त, दो स्कूलों के प्राचार्यों को नोटि
Singrauli News: बारिश ने बेनकाब किया सिंगरौली के विकास का सच, सड़कें बनीं तालाब और गड्ढों में गुम हु
Singrauli News: प्रचंड प्रहार के संस्थापक अमित तिवारी को साढ़े चार महीने बाद हाईकोर्ट से मिली जमानत
Singrauli News: बाबा श्याम के जन्मोत्सव पर भक्ति में डूबा विंध्यनगर, सामुदायिक भवन में उमड़े श्रद्धा
Singrauli News: कॉलेज मोड़ पर रोजाना जाम से जूझ रहे लोग, यातायात पुलिस की मौजूदगी के बावजूद बिगड़ी व
Singrauli News: एनसीएल में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का समापन, भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस और पारदर्शित
Singrauli News: जयंत हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष, दोषियों पर कार्रवाई का
Sonbhadra News: रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जेब से निकले कई आधार कार्ड और मनरेगा जॉब क
Singrauli News: वार्ड 38 में भैंसासुर एवं घमसान ठाकुर प्रांगण का होगा कायाकल्प, 9.35 लाख से शुरू हुआ
Singrauli News: Water Conservation Strengthened in Village Kaithani; Cleaning of Check Dam to Boost Water Storage Capacity
Singrauli News: सिंगरौली। जिले में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के नेतृत्व में संचालित ‘जल गंगा संवर्धन अभियान 2026’ के द्वितीय चरण के अंतर्गत सेक्टर घोघरा के ग्राम कैथानी में चकडैम की साफ-सफाई का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। यह गतिविधि स्थानीय जनभागीदारी के साथ जल संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित की गई।
अभियान के तहत जिलेभर में जल स्रोतों के संरक्षण, पुनर्जीवन एवं वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में सेक्टर घोघरा अंतर्गत नवांकुर संस्था केपी बैस सेवा समिति शिवपुरवा के अध्यक्ष उमा शंकर सिंह बैस के मार्गदर्शन में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति कैथानी द्वारा चकडैम की सफाई की गई।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य जल स्रोतों की क्षमता बढ़ाना और ग्रामीण क्षेत्रों में जल संकट को कम करना है। चकडैम की सफाई से जल संग्रहण क्षमता में वृद्धि होगी, जिससे स्थानीय किसानों एवं ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा।
कार्यक्रम में प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष चंदन सिंह चौहान सहित मनीजर साकेत, जगपति बसोर, आयुष सिंह, बुल्लूर बसोर, छोटू बसोर एवं जय सिंह ने सक्रिय सहभागिता निभाई। सभी ने श्रमदान कर अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
यह पहल न केवल जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ा रही है, बल्कि सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से स्थायी जल प्रबंधन की दिशा में भी एक प्रभावी कदम साबित हो रही है।