Singrauli News: बाबा श्याम के जन्मोत्सव पर भक्ति में डूबा विंध्यनगर, सामुदायिक भवन में उमड़े श्रद्धा
Singrauli News: कॉलेज मोड़ पर रोजाना जाम से जूझ रहे लोग, यातायात पुलिस की मौजूदगी के बावजूद बिगड़ी व
Singrauli News: एनसीएल में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का समापन, भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस और पारदर्शित
Singrauli News: जयंत हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष, दोषियों पर कार्रवाई का
Sonbhadra News: रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जेब से निकले कई आधार कार्ड और मनरेगा जॉब क
Singrauli News: वार्ड 38 में भैंसासुर एवं घमसान ठाकुर प्रांगण का होगा कायाकल्प, 9.35 लाख से शुरू हुआ
Singrauli News: वार्ड 38 में भैंसासुर एवं घमसान ठाकुर प्रांगण का होगा कायाकल्प, 9.35 लाख से शुरू हुआ
Nepal News: नेपाल के पुनर्निर्माण के लिए भारत देगा 24 हजार करोड़ नेपाली रुपये, पीएम मोदी ने किया बड़
Singrauli News: जिले की 3200 ईवीएम मशीनों का सत्यापन शुरू, सर्वर की धीमी गति बनी बाधा
Singrauli News: स्कूल जा रहे दो छात्रों को तेज रफ्तार हाइवा ने मारी टक्कर, दोनों गंभीर घायल
Singrauli News: Vindhyanagar immersed in devotion on the occasion of Baba Shyam’s birth anniversary; devotees flock to the community hall.
श्याम प्रेमी मंडल ने आयोजित किया धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम, पूजा-अर्चना के साथ गूंजे बाबा श्याम के जयकारे
Singrauli News: सिंगरौली। श्री श्याम बाबा के जन्मोत्सव पर विंध्यनगर स्थित सामुदायिक भवन में भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्री श्याम प्रेमी मंडल के तत्वावधान में आयोजित इस समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर बाबा श्याम के दर्शन किए। पूजा-अर्चना, भजन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच पूरा परिसर भक्तिमय माहौल में सराबोर रहा।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों एवं श्याम प्रेमियों ने विधि-विधान से बाबा श्याम की पूजा-अर्चना कर शीश नवाया और परिवार एवं समाज की सुख-समृद्धि तथा खुशहाली की कामना की। धार्मिक अनुष्ठानों के साथ प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने आयोजन को विशेष बना दिया। श्रद्धालु बाबा श्याम के जयकारे लगाते हुए भक्ति में लीन नजर आए।
आयोजन में सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह, विकास प्राधिकरण अध्यक्ष वीरेंद्र गोयल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गिरीश द्विवेदी, नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष विनोद चौबे, वरिष्ठ भाजपा नेता नरेश शाह, फुटकर एवं लघु व्यावसायिक समाज प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह 'ज्ञानू', संदीप चौबे और संजय दुबे सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, पार्टी कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इस दौरान जनप्रतिनिधियों और अतिथियों ने श्याम प्रेमियों से मुलाकात कर आयोजन में सहभागिता निभाई। कार्यक्रम में धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक मेलजोल, आपसी सद्भाव और सांस्कृतिक परंपराओं की झलक भी देखने को मिली।
श्री श्याम प्रेमी मंडल की ओर से आयोजित इस समारोह में श्रद्धालुओं की सहभागिता और उत्साह ने जन्मोत्सव को सामूहिक उत्सव का स्वरूप दिया। बाबा श्याम के जयकारों से गूंजता विंध्यनगर देर तक भक्तिमय माहौल में डूबा रहा।