Trending Now

Singrauli News: स्कूल जा रहे दो छात्रों को तेज रफ्तार हाइवा ने मारी टक्कर, दोनों गंभीर घायल

Rama Posted on: 2026-11-23 16:53:00 Viewer: 17 Comments: 0 Country: India City: Singrauli

Singrauli News: स्कूल जा रहे दो छात्रों को तेज रफ्तार हाइवा ने मारी टक्कर, दोनों गंभीर घायल Singrauli News: Two students on their way to school were hit by a speeding Hyva truck; both sustained serious injuries.

सरई के खनुआ चौराहे के पास हादसा, एक छात्र की हालत नाजुक; पुलिस ने हाइवा जब्त किया

Singrauli News: सिंगरौली। जिले के सरई थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह स्कूल जा रहे बाइक सवार दो छात्रों को गिट्टी से लदे तेज रफ्तार हाइवा ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। दुर्घटना खनुआ चौराहे से करीब एक किलोमीटर आगे हुई। जानकारी के अनुसार, अंबिकेश प्रताप सिंह अपने एक साथी के साथ बाइक से स्कूल जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए गिट्टी लदे हाइवा ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों छात्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई।

रॉन्ग साइड में आकर हाइवा ने मारी टक्कर
घायल छात्र अंबिकेश प्रताप सिंह के मुताबिक, हाइवा तेज रफ्तार में था और रॉन्ग साइड में आकर बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरई पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।

पुलिस ने हाइवा जब्त कर शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही सरई पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना में शामिल हाइवा को जब्त कर लिया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। वहीं, हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भारी वाहनों की तेज रफ्तार को लेकर नाराजगी देखी गई। ग्रामीणों ने स्कूली समय में भारी वाहनों की गति नियंत्रित करने, यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने और लापरवाह वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall