Singrauli News: नवानगर पुलिस ने 24 घंटे में वाराणसी से खोज निकाले दो लापता नाबालिग
Singrauli News: सवारियों से भरा ऑटो पलटा, सड़क के गड्ढों ने फिर खड़े किए सुरक्षा पर सवाल
Singrauli News: घर के अंदर निकला विशालकाय अजगर, वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा
Singrauli News: धान के खेत में मिला मगरमच्छ, वन विभाग की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
Sidhi News: सीधी जिले में मतदाता सूची में नाम जोड़ने और संशोधन के लिए रविवार को भी लगे शिविर
3500 Km Joint Indo-Sri Lankan Cycling Expedition Completes Sri Lankan Leg
Govt to launch fifth edition of Nayi Chetna gender campaign on
BRICS Film Festival Roundtable Explores Opportunities in Co-
First SCO Civilisational Dialogue Forum Concludes in New Delhi,
Nepal PM Balen Shah pays tribute to Mahatma Gandhi at Raj
Singrauli News: Crocodile found in a paddy field; Forest Department team carries out a safe rescue
चंदावल गांव में मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कंप, रेस्क्यू के बाद रिहंद डैम में छोड़ा गया
Singrauli News: सिंगरौली। विंध्यनगर थाना क्षेत्र के ग्राम चंदावल में हाइड्रो पावर प्लांट से पहले स्थित धान के खेत में विशाल मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। खेत में मगरमच्छ की मौजूदगी की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने तत्काल विंध्यनगर पुलिस और वन विभाग को सूचना दी।
सूचना मिलते ही वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान शुरू किया। टीम ने काफी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया। इसके बाद उसे सुरक्षित तरीके से रिहंद डैम में छोड़ दिया गया।
धान के खेत में मगरमच्छ मिलने की खबर से आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल था। हालांकि वन विभाग की टीम ने तत्परता दिखाते हुए समय रहते रेस्क्यू अभियान पूरा किया, जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
रेस्क्यू टीम में ये रहे शामिल
रेस्क्यू अभियान में महेंद्र तिवारी, बीट प्रभारी बैढ़न, विपिन पांडे, प्रभारी उड़नदस्ता वाहन सिंगरौली, सर्वेश तिवारी, बीट प्रभारी गड़रिया तथा सर्प मित्र लंका प्रसाद साकेत शामिल रहे।