Singrauli News: वार्ड 38 में भैंसासुर एवं घमसान ठाकुर प्रांगण का होगा कायाकल्प, 9.35 लाख से शुरू हुआ
Nepal News: नेपाल के पुनर्निर्माण के लिए भारत देगा 24 हजार करोड़ नेपाली रुपये, पीएम मोदी ने किया बड़
Singrauli News: जिले की 3200 ईवीएम मशीनों का सत्यापन शुरू, सर्वर की धीमी गति बनी बाधा
Singrauli News: स्कूल जा रहे दो छात्रों को तेज रफ्तार हाइवा ने मारी टक्कर, दोनों गंभीर घायल
Singrauli News: नवानगर पुलिस ने 24 घंटे में वाराणसी से खोज निकाले दो लापता नाबालिग
Singrauli News: सवारियों से भरा ऑटो पलटा, सड़क के गड्ढों ने फिर खड़े किए सुरक्षा पर सवाल
Singrauli News: घर के अंदर निकला विशालकाय अजगर, वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा
Singrauli News: धान के खेत में मिला मगरमच्छ, वन विभाग की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
Sidhi News: सीधी जिले में मतदाता सूची में नाम जोड़ने और संशोधन के लिए रविवार को भी लगे शिविर
3500 Km Joint Indo-Sri Lankan Cycling Expedition Completes Sri Lankan Leg
Singrauli News: Giant python found inside a house; Forest Department carries out a safe rescue and releases it into the forest.
देवसर के पुरवा गांव में अजगर मिलने से मचा हड़कंप, रेस्क्यू टीम ने बिना नुकसान पहुंचाए पकड़ा
Singrauli News: सिंगरौली। जनपद पंचायत देवसर अंतर्गत ग्राम पंचायत पुरवा में एक ग्रामीण के घर के अंदर विशालकाय अजगर दिखाई देने से हड़कंप मच गया। अचानक घर में अजगर देखकर परिवार के सदस्य दहशत में आ गए। इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दी गई, जिसके बाद रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया।
जानकारी के अनुसार, ग्राम पुरवा निवासी महेश साहू के घर में अजगर दिखाई दिया था। सूचना मिलने पर रेंजर अभिषेक त्रिपाठी के निर्देश पर वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। टीम ने पूरी सतर्कता के साथ रेस्क्यू अभियान चलाया और अजगर को सुरक्षित अपने कब्जे में लिया। इसके बाद उसे आबादी क्षेत्र से दूर जंगल में छोड़ दिया गया।
घर से अजगर के सुरक्षित रेस्क्यू होने के बाद परिवार सहित आसपास के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वन विभाग की तत्परता से एक ओर जहां संभावित खतरे को टाला गया, वहीं दूसरी ओर वन्यजीव को बिना नुकसान पहुंचाए उसके प्राकृतिक आवास में पहुंचाया गया।
रेस्क्यू अभियान में वन विभाग के ओमकार त्रिपाठी, शिवशंकर केवट, जगमोहन सिंह, केके मिश्रा एवं मुकेश तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।