Trending Now

Singrauli News: वार्ड 38 में भैंसासुर एवं घमसान ठाकुर प्रांगण का होगा कायाकल्प, 9.35 लाख से शुरू हुआ

Rama Posted on: 2026-11-23 16:53:00 Viewer: 16 Comments: 0 Country: India City: Singrauli

Singrauli News: वार्ड 38 में भैंसासुर एवं घमसान ठाकुर प्रांगण का होगा कायाकल्प, 9.35 लाख से शुरू हुआ Singrauli News: Bhainsasur and Ghamsan Thakur premises in Ward 38 to undergo a makeover; development work initiated with an outlay of Rs 9.35 lakh.

पार्षद अनिल कुमार वैश्य ने किया भूमि पूजन, लंबे समय से प्रांगण के विकास की मांग कर रहे थे स्थानीय रहवासी

Singrauli News: सिंगरौली। नगर पालिक निगम सिंगरौली के वार्ड क्रमांक 38 तुलसी में भैंसासुर एवं घमसान ठाकुर प्रांगण के विकास की दिशा में पहल शुरू हो गई है। सोमवार को वार्ड पार्षद अनिल कुमार वैश्य ने करीब 9 लाख 35 हजार रुपये की लागत से होने वाले कायाकल्प कार्य का विधिवत भूमि पूजन किया। इस कार्य के पूरा होने से प्रांगण का स्वरूप बेहतर होने के साथ स्थानीय रहवासियों को सुविधाएं भी मिल सकेंगी।

भैंसासुर एवं घमसान ठाकुर प्रांगण वार्डवासियों की आस्था का प्रमुख केंद्र है। लंबे समय से इसके समुचित विकास और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग उठ रही थी। स्थानीय नागरिकों की अपेक्षाओं को देखते हुए नगर निगम द्वारा यहां विकास कार्य कराया जा रहा है। कायाकल्प कार्य पूर्ण होने के बाद प्रांगण की सुंदरता और उपयोगिता में वृद्धि होने की उम्मीद है।

इस अवसर पर पार्षद अनिल कुमार वैश्य ने कहा कि वार्डवासियों की आस्था से जुड़े स्थलों का विकास और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। भैंसासुर एवं घमसान ठाकुर प्रांगण का कायाकल्प स्थानीय लोगों की लंबे समय से लंबित मांग थी। उन्होंने विकास कार्य को गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराने की बात भी कही।

भूमि पूजन कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी सुरेश दुबे, अवनीश दुबे, दिवाकर वैश्य, पवन वैश्य, राजेश वर्मा, रामदयाल साकेत, रामाधार साकेत, हीरामणि साकेत सहित वार्ड के गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में स्थानीय रहवासी उपस्थित रहे।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall