Singrauli News: वार्ड 38 में भैंसासुर एवं घमसान ठाकुर प्रांगण का होगा कायाकल्प, 9.35 लाख से शुरू हुआ
Nepal News: नेपाल के पुनर्निर्माण के लिए भारत देगा 24 हजार करोड़ नेपाली रुपये, पीएम मोदी ने किया बड़
Singrauli News: जिले की 3200 ईवीएम मशीनों का सत्यापन शुरू, सर्वर की धीमी गति बनी बाधा
Singrauli News: स्कूल जा रहे दो छात्रों को तेज रफ्तार हाइवा ने मारी टक्कर, दोनों गंभीर घायल
Singrauli News: नवानगर पुलिस ने 24 घंटे में वाराणसी से खोज निकाले दो लापता नाबालिग
Singrauli News: सवारियों से भरा ऑटो पलटा, सड़क के गड्ढों ने फिर खड़े किए सुरक्षा पर सवाल
Singrauli News: घर के अंदर निकला विशालकाय अजगर, वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा
Singrauli News: धान के खेत में मिला मगरमच्छ, वन विभाग की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
Sidhi News: सीधी जिले में मतदाता सूची में नाम जोड़ने और संशोधन के लिए रविवार को भी लगे शिविर
3500 Km Joint Indo-Sri Lankan Cycling Expedition Completes Sri Lankan Leg
Singrauli News: Verification of 3,200 EVMs in the district begins; slow server speed poses an obstacle.
राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शुरू हुई प्रक्रिया, राजनीतिक दलों को पहले ही दी गई सूचना
Singrauli News: सिंगरौली। जिले में सोमवार को राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के सत्यापन की प्रक्रिया शुरू की गई। जिले में कुल 3200 ईवीएम मशीनों का सत्यापन किया जाना है। हालांकि, प्रक्रिया शुरू होते ही पोर्टल का सर्वर धीमा होने से अधिकारियों और कर्मचारियों को तकनीकी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
पारदर्शिता के लिए राजनीतिक दलों को दी गई सूचना
प्रशासन की ओर से सत्यापन प्रक्रिया शुरू करने से पहले सभी राजनीतिक दलों को इसकी विधिवत सूचना दी गई थी, ताकि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से संपन्न हो सके। निर्धारित प्रक्रिया के तहत जिले में उपलब्ध सभी 3200 ईवीएम मशीनों का सत्यापन किया जा रहा है।
सर्वर पर बढ़ा लोड, काम प्रभावित
अपर कलेक्टर पीएस त्रिपाठी ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ईवीएम सत्यापन का कार्य शुरू किया गया है। इसकी जानकारी सभी राजनीतिक दलों को पहले ही दे दी गई थी। उन्होंने बताया कि पोर्टल के सर्वर में कुछ तकनीकी समस्या आ रही है। संभवतः प्रदेश के सभी जिलों में एक साथ सत्यापन कार्य शुरू होने के कारण सर्वर पर लोड बढ़ गया है। हालांकि, तकनीकी समस्या के बावजूद प्रशासन का प्रयास है कि सभी 3200 ईवीएम मशीनों के सत्यापन का कार्य सोमवार को ही पूरा कर लिया जाए।