Singrauli News: वार्ड 38 में भैंसासुर एवं घमसान ठाकुर प्रांगण का होगा कायाकल्प, 9.35 लाख से शुरू हुआ
Nepal News: नेपाल के पुनर्निर्माण के लिए भारत देगा 24 हजार करोड़ नेपाली रुपये, पीएम मोदी ने किया बड़
Singrauli News: जिले की 3200 ईवीएम मशीनों का सत्यापन शुरू, सर्वर की धीमी गति बनी बाधा
Singrauli News: स्कूल जा रहे दो छात्रों को तेज रफ्तार हाइवा ने मारी टक्कर, दोनों गंभीर घायल
Singrauli News: नवानगर पुलिस ने 24 घंटे में वाराणसी से खोज निकाले दो लापता नाबालिग
Singrauli News: सवारियों से भरा ऑटो पलटा, सड़क के गड्ढों ने फिर खड़े किए सुरक्षा पर सवाल
Singrauli News: घर के अंदर निकला विशालकाय अजगर, वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा
Singrauli News: धान के खेत में मिला मगरमच्छ, वन विभाग की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
Sidhi News: सीधी जिले में मतदाता सूची में नाम जोड़ने और संशोधन के लिए रविवार को भी लगे शिविर
3500 Km Joint Indo-Sri Lankan Cycling Expedition Completes Sri Lankan Leg
Singrauli News: Navanagar police locate two missing minors in Varanasi within 24 hours
दशाश्वमेध थाना क्षेत्र से दोनों बालक सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा
Singrauli News: सिंगरौली। नवानगर थाना क्षेत्र से लापता हुए दो नाबालिग बालकों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर उत्तर प्रदेश के वाराणसी से सकुशल बरामद कर लिया। दोनों बालकों को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बच्चों की सकुशल वापसी से परिजनों ने राहत की सांस ली।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, निगाही निवासी आदित्य वर्मा (16 वर्ष) और संकल्प द्विवेदी (16 वर्ष) के लापता होने की सूचना पर नवानगर थाने में अपराध क्रमांक 331/2026, धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल विशेष टीम गठित कर दोनों बालकों की तलाश शुरू की।
पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और अन्य माध्यमों से लगातार पतासाजी की। इस दौरान दोनों बालकों की लोकेशन उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में मिली। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उन्हें दशाश्वमेध थाना क्षेत्र से सकुशल दस्तयाब कर लिया और सिंगरौली लाकर परिजनों को सौंप दिया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक षियाज के.एम. के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक विंध्यनगर हेमंत कुमार के पर्यवेक्षण में की गई। थाना प्रभारी नवानगर निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद पाठक के नेतृत्व में गठित टीम ने इस अभियान को अंजाम दिया।
इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका
दोनों नाबालिगों की सकुशल दस्तयाबी में सहायक उपनिरीक्षक अजीत सिंह, सहायक उपनिरीक्षक अरविंद चतुर्वेदी, प्रधान आरक्षक अशोक प्रताप सिंह एवं प्रधान आरक्षक जितेंद्र सिंह सेंगर का सराहनीय योगदान रहा। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से दोनों बालकों की सुरक्षित घर वापसी संभव हो सकी।\