Singrauli News: विकास योजनाओं की निगरानी अब डिजिटल टूलकिट से, अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण
Singrauli News: NEET-JEE कोचिंग में लापरवाही पर शिक्षा विभाग सख्त, दो स्कूलों के प्राचार्यों को नोटि
Singrauli News: बारिश ने बेनकाब किया सिंगरौली के विकास का सच, सड़कें बनीं तालाब और गड्ढों में गुम हु
Singrauli News: प्रचंड प्रहार के संस्थापक अमित तिवारी को साढ़े चार महीने बाद हाईकोर्ट से मिली जमानत
Singrauli News: बाबा श्याम के जन्मोत्सव पर भक्ति में डूबा विंध्यनगर, सामुदायिक भवन में उमड़े श्रद्धा
Singrauli News: कॉलेज मोड़ पर रोजाना जाम से जूझ रहे लोग, यातायात पुलिस की मौजूदगी के बावजूद बिगड़ी व
Singrauli News: एनसीएल में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का समापन, भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस और पारदर्शित
Singrauli News: जयंत हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष, दोषियों पर कार्रवाई का
Sonbhadra News: रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जेब से निकले कई आधार कार्ड और मनरेगा जॉब क
Singrauli News: वार्ड 38 में भैंसासुर एवं घमसान ठाकुर प्रांगण का होगा कायाकल्प, 9.35 लाख से शुरू हुआ
Singrauli News: Education Department takes strict stance on negligence regarding NEET-JEE coaching; issues notices to principals of two schools.
निरीक्षण के दौरान नियमित कक्षाओं का संचालन नहीं मिला, विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के लिए शुरू की गई व्यवस्था पर उठे सवाल
Singrauli News: सिंगरौली। शासकीय स्कूलों के विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों को NEET और JEE जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कराने के लिए संचालित विशेष कोचिंग कक्षाओं में लापरवाही सामने आई है। विभागीय निरीक्षण एवं समीक्षा के दौरान जिले के दो हायर सेकंडरी विद्यालयों में कक्षाओं का नियमित संचालन नहीं पाया गया। इस पर जिला शिक्षा विभाग ने संबंधित विद्यालयों के प्राचार्यों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
दरअसल, रीवा संभाग के कमिश्नर के निर्देश पर जिले के सभी हायर सेकंडरी विद्यालयों में विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों के लिए विशेष कोचिंग कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। इस पहल का उद्देश्य सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को मेडिकल और इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं के लिए अतिरिक्त शैक्षणिक मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के बेहतर अवसर मिल सकें।
इसी व्यवस्था की नियमितता और गुणवत्ता की समीक्षा के दौरान दो विद्यालयों में कोचिंग कक्षाएं नियमित रूप से संचालित नहीं होने की स्थिति सामने आई। विभाग ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए संबंधित प्राचार्यों को नोटिस जारी किया है।
जिला शिक्षा विभाग ने जिले के सभी हायर सेकंडरी विद्यालयों के प्राचार्यों को कोचिंग कक्षाओं का नियमित संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही विद्यार्थियों की उपस्थिति, विषयवार अध्यापन और उनकी शैक्षणिक प्रगति की निगरानी करने को कहा गया है। विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़ी व्यवस्था में लापरवाही पर विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। अब संबंधित प्राचार्यों के जवाब और आगे की कार्रवाई पर नजर रहेगी।