Singrauli News: खटकी नाला में 100 बोरियों से किया गया बोरी बंधान, ग्रामीणों ने किया श्रमदान
Sidhi news: एसपी ने भुइमाड़ थाने का किया वार्षिक निरीक्षण, शस्त्रागार में हथियारों का भौतिक सत्यापन
IND A vs UAE : वैभव सूर्यवंशी का विश्व रिकॉर्ड, 53 गेंदों में 204 रन ठोक भारत-ए को दिलाई धमाकेदार जी
Singrauli News: बरगवां हाईवे पर पुलिस चेकिंग के बीच रुके देवसर विधायक, पुलिसकर्मियों को दिए आवश्यक न
Singrauli News: मलेरिया कार्यालय में चोरी, CCTV में दिखे संदिग्ध; शिकायत के सात दिन बाद भी कार्रवाई
Panjab News: पंजाब में तीसरे राजनीतिक विकल्प की तैयारी, किसान-पंथक संगठनों ने बनाया संयुक्त मोर्चा
Singrauli News: UPSC चयन सूची में सिंगरौली के विद्या राज शाह का कमाल, देशभर में 17वां स्थान
Singrauli News: एनसीएल के सतर्कता जागरूकता अभियान में खड़िया क्षेत्र अव्वल, मिला प्रथम पुरस्कार
Singrauli News: नशे की लत ने रिश्तों को किया तार-तार, पैसों के लिए बेटे ने पिता पर चाकू से किए कई वा
Vice President Radhakrishnan offers prayers at Gurudwara
Singrauli News: Rain exposes the reality of development in Singrauli; roads turn into ponds, and paths vanish into potholes.
दो दिन की बारिश में बिगड़ी शहर की सूरत, वार्ड 42 से कॉलेज चौराहा-घुरीताल मार्ग तक बदहाली
Singrauli News: सिंगरौली। शहर में विकास के दावे भले ही लगातार किए जा रहे हों, लेकिन दो दिन की बारिश ने जमीनी हकीकत सामने ला दी है। बारिश थमते ही शहर की सड़कों पर जो तस्वीर उभरी, उसने नगर निगम की व्यवस्थाओं की कलई खोल दी। कहीं सड़कें पानी में डूबी हैं तो कहीं गहरे गड्ढों में रास्ता ही गुम हो गया है। हालात ऐसे हैं कि राहगीरों को सड़क पर चलने के बजाय तालाब से गुजरने जैसा अनुभव हो रहा है। सवाल है कि जब मामूली बारिश में शहर की सड़कें इस कदर बदहाल हो जाती हैं, तो विकास के दावों की वास्तविकता क्या है?
वार्ड क्रमांक 42 की बिजली विभाग सड़क इसका उदाहरण है। यहां जगह-जगह बने बड़े-बड़े गड्ढे बारिश के पानी से लबालब हैं। इसी तरह कॉलेज चौराहा से घुरीताल मार्ग की हालत भी बेहद खराब है। सड़क पर गड्ढों और जलभराव के कारण आवागमन मुश्किल हो गया है। पानी भरे होने से गड्ढों की गहराई दिखाई नहीं देती, जिससे वाहन चालकों के लिए खतरा और बढ़ गया है।
सड़क पर चलना बना जोखिम, जिम्मेदार व्यवस्था नदारद
बदहाल सड़कों का खामियाजा आम नागरिक भुगत रहे हैं। स्कूली बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। तेज रफ्तार वाहनों के गुजरने से गंदा पानी पैदल राहगीरों पर उछलता है, वहीं गड्ढों में पहिया फंसने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इसके बावजूद इन मार्गों की स्थिति सुधारने के लिए जिम्मेदार विभाग की सक्रियता नजर नहीं आ रही है।
हर बारिश में खुलती है व्यवस्था की पोल
सबसे बड़ा सवाल यह है कि सड़कों की मरम्मत और जलनिकासी के नाम पर होने वाले काम का असर जमीन पर क्यों नहीं दिखता? क्या सड़क निर्माण की गुणवत्ता की निगरानी नहीं होती? क्या बारिश से पहले जलनिकासी और गड्ढों की मरम्मत की व्यवस्था नहीं की जा सकती? हर साल बारिश के दौरान इसी तरह की परेशानी सामने आना नगर निगम की कार्ययोजना और जवाबदेही पर सवाल खड़े करता है।
शहरवासियों को विकास के विज्ञापन और दावे नहीं, बल्कि ऐसी सड़कें चाहिए जिन पर वे बिना जान जोखिम में डाले आवागमन कर सकें। अब नगर निगम को बताना चाहिए कि इन बदहाल मार्गों की मरम्मत कब होगी और अगली बारिश से पहले ऐसी स्थिति दोबारा न बने, इसके लिए क्या ठोस कदम उठाए जाएंगे।