Singrauli News: कोतवाली क्षेत्र में सफेद पत्थरों का अवैध कारोबार, रोजाना 5 से 10 ट्रैक्टरों से ढुलाई
Singrauli News: एनसीएल में ‘बिकमिंग साइबर ब्लैक बेल्ट’ सत्र, एआई आधारित साइबर अपराधों से बचाव के बता
Singrauli News: एनटीपीसी सिंगरौली के स्वास्थ्य शिविर में 150 ग्रामीणों की जांच, निःशुल्क दवाएं वितरि
Singrauli News: सिद्धाश्रम धाम में 22 सेवकों को मिला श्रमशक्ति पुरस्कार
UP Headmaster Bharti 2026: उत्तर प्रदेश में हेडमास्टर के 1172 पदों पर रजिस्ट्रेशन स्टार्ट
PM Modi to Visit Varanasi, Bhubaneswar on Sunday; to Inaugurate Garment Facility, RBI Data Centre
UP TGT Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में टीजीटी के 17,735 पदों पर आवेदन आज से शुरू
RRB Station Master Recruitment 2026: स्टेशन मास्टर के पदों पर रजिस्ट्रेशन 27 अक्टूबर से स्टार्ट होगा
Singrauli News: आमने-सामने भिड़ीं दो बाइकें, महिला और पुरुष की मौत, तीन गंभीर
Sidhi News: सीधी में कार्बाइड गन के निर्माण, बिक्री और इस्तेमाल पर प्रतिबंध
Singrauli News: Special cleanliness drive held at Birsa Munda Chaupati; citizens pledged to maintain cleanliness.
Singrauli News: सिंगरौली। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत “स्वच्छ सार्वजनिक स्थल” थीम पर बिरसा मुंडा चौपाटी में विशेष स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। महापुरुषों की प्रतिमाओं के आसपास साफ-सफाई के साथ सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ और कचरा मुक्त रखने के लिए लोगों को जागरूक किया गया।
अभियान के दौरान चौपाटी परिसर में सफाई, कचरा संग्रहण और स्वच्छता जागरूकता से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की गईं। जनप्रतिनिधियों, नगर निगम अधिकारियों-कर्मचारियों, आईईसी टीम, स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों ने श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया।
भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा के समक्ष उपस्थित लोगों ने सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। लोगों ने कहा कि “न हम गंदगी करेंगे और न ही दूसरों को गंदगी करने देंगे।” नागरिकों से घरों से निकलने वाले गीले और सूखे कचरे को खुले में नहीं फेंकने तथा नगर निगम के कचरा वाहनों में दोनों प्रकार के कचरे को अलग-अलग देने की अपील की गई। इस दौरान सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने का भी संकल्प लिया गया।
स्वच्छता व्यवस्था में नागरिकों की भागीदारी जरूरी
कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री एवं वार्ड क्रमांक 40 की पार्षद सीमा जायसवाल ने कहा कि नगर निगम कर्मचारियों की जिम्मेदारी सफाई व्यवस्था संचालित करना है, लेकिन सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की भी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि केवल कुछ लोगों के प्रयास से स्वच्छता का लक्ष्य हासिल नहीं किया जा सकता। इसके लिए नागरिकों और व्यापारियों की सक्रिय भागीदारी जरूरी है।
उन्होंने लोगों से सार्वजनिक स्थानों पर कचरा नहीं फैलाने और नगर निगम की स्वच्छता व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बताया कि स्वच्छता एवं जन-जागरूकता से जुड़े अभियान आगे भी जारी रहेंगे। अभियान में स्वास्थ्य अधिकारी बालगोविंद चतुर्वेदी, आईईसी मैनेजर, आईईसी प्रोजेक्ट हेड, सीटाडेल प्रोजेक्ट हेड एवं टीम, नगर निगम अधिकारी-कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय व्यापारी और नागरिक मौजूद रहे।