Trending Now

Singrauli News: शासन, करौटी और पिपराकुरुन्द बना अवैध रेत भंडारण का गढ़, प्रशासन की सहमति या सत्ता का

Rama Posted on: 2026-05-11 14:14:00 Viewer: 223 Comments: 0 Country: India City: Singrauli

Singrauli News: शासन, करौटी और पिपराकुरुन्द बना अवैध रेत भंडारण का गढ़, प्रशासन की सहमति या सत्ता का Singrauli News: Shashan, Karauti, and Piprakurund Emerge as Hubs for Illegal Sand Stockpiling—Is It Administrative Complicity or Political Pressure?

एक मंडल अध्यक्ष समेत दो कांग्रेस नेताओं की चर्चाएं तेज, तेजी से फल-फूल रहा अवैध रेत का कारोबार

Singrauli News: सिंगरौली। बैढ़न कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत शासन, करौटी और पिपराकुरुन्द क्षेत्र इन दिनों अवैध रेत भंडारण और परिवहन के बड़े केंद्र बनते जा रहे हैं। नदी घाटों से लगातार हो रहे अवैध खनन को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। स्थानीय स्तर पर सत्ता और विपक्ष से जुड़े कुछ प्रभावशाली नेताओं पर संरक्षण देने के आरोप लग रहे हैं, जिससे पूरा मामला अब केवल अवैध खनन तक सीमित न रहकर राजनीतिक और प्रशासनिक जवाबदेही का विषय बन गया है।

क्षेत्रीय लोगों का आरोप है कि अवैध रेत कारोबार दिन-रात बेखौफ तरीके से संचालित हो रहा है। भारी वाहनों के जरिए रेत का परिवहन खुलेआम किया जा रहा है, जबकि जिम्मेदार विभाग कार्रवाई के नाम पर केवल औपचारिकता निभाते नजर आ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई स्थानों पर बड़े पैमाने पर रेत का अवैध भंडारण किया गया है, लेकिन खनिज विभाग और पुलिस की ओर से अब तक कोई बड़ी कार्रवाई सामने नहीं आई है।

सत्ता और रसूख के आगे कमजोर पड़ता कानून?
स्थानीय चर्चाओं में एक मंडल अध्यक्ष के साथ दो कांग्रेस नेताओं के नाम भी सामने आ रहे हैं। आरोप है कि राजनीतिक संरक्षण के चलते अवैध कारोबार पर प्रभावी रोक नहीं लग पा रही। यही वजह है कि कार्रवाई के नाम पर छोटी जब्ती और चालान तो किए जाते हैं, लेकिन बड़े स्तर पर संचालित नेटवर्क पर हाथ डालने से अधिकारी बचते दिखाई देते हैं।

ग्रामीणों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि यदि प्रशासन वास्तव में गंभीर होता तो शासन, करौटी और पिपराकुरुन्द जैसे क्षेत्रों में खुलेआम हो रहे अवैध भंडारण और परिवहन पर अब तक प्रभावी कार्रवाई हो चुकी होती। लगातार शिकायतों और आवेदन के बावजूद ठोस परिणाम सामने नहीं आना प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है।

पर्यावरण और ग्रामीण जीवन पर असर
अवैध खनन और भारी वाहनों की आवाजाही से ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कें क्षतिग्रस्त हो रही हैं। धूल, शोर और लगातार चल रहे ट्रकों से आम लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है। वहीं नदी घाटों से अनियंत्रित रेत उत्खनन पर्यावरणीय संतुलन के लिए भी खतरा बनता जा रहा है।

निष्पक्ष जांच की उठी मांग
अब यह मामला केवल खनिज चोरी तक सीमित नहीं रह गया है। राजनीतिक संरक्षण और प्रशासनिक निष्क्रियता के आरोपों ने इसे और गंभीर बना दिया है। क्षेत्रीय नागरिकों ने जिला प्रशासन से निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की मांग करते हुए कहा है कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, चाहे वे किसी भी राजनीतिक दल या प्रभावशाली पद से जुड़े हों। फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या प्रशासन अवैध रेत कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगा पाएगा, या फिर यह खेल राजनीतिक दबाव और संरक्षण के बीच यूं ही चलता रहेगा।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall