Singrauli News: विकास योजनाओं की निगरानी अब डिजिटल टूलकिट से, अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण
Singrauli News: NEET-JEE कोचिंग में लापरवाही पर शिक्षा विभाग सख्त, दो स्कूलों के प्राचार्यों को नोटि
Singrauli News: बारिश ने बेनकाब किया सिंगरौली के विकास का सच, सड़कें बनीं तालाब और गड्ढों में गुम हु
Singrauli News: प्रचंड प्रहार के संस्थापक अमित तिवारी को साढ़े चार महीने बाद हाईकोर्ट से मिली जमानत
Singrauli News: बाबा श्याम के जन्मोत्सव पर भक्ति में डूबा विंध्यनगर, सामुदायिक भवन में उमड़े श्रद्धा
Singrauli News: कॉलेज मोड़ पर रोजाना जाम से जूझ रहे लोग, यातायात पुलिस की मौजूदगी के बावजूद बिगड़ी व
Singrauli News: एनसीएल में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का समापन, भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस और पारदर्शित
Singrauli News: जयंत हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष, दोषियों पर कार्रवाई का
Sonbhadra News: रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जेब से निकले कई आधार कार्ड और मनरेगा जॉब क
Singrauli News: वार्ड 38 में भैंसासुर एवं घमसान ठाकुर प्रांगण का होगा कायाकल्प, 9.35 लाख से शुरू हुआ
Singrauli News: Rajveer Singh of the district became a lieutenant by passing the CDS exam conducted by UPSC.
दूसरे प्रयास में मिली सफलता, संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा पास करने वाले जिले के पहले व्यक्ति
Singrauli News: सिंगरौली। यूपीएससी द्वारा आयोजित सीडीएस की परीक्षा जिले के होनहार छात्र राजवीर सिंह ने पास कर ली है। परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद उनका चयन सेना में लेफ्टनेंट के पर पद हुआ है। संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा पास करने वाले राजवीर संभवतः जिले के पहले व्यक्ति हैं। शहर के ईटमा निवासी राजवीर सिंह चंदेल के पिता रामेश्वर सिंह चंदेल एनसीएल कर्मी हैं। बेटे के चयन से पूरे परिवार के लोग खुश हैं। राजवीर ने 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई डीपीएस स्कूल निगाही से पूरी की उसके बाद ग्रेजुवेशन करने के लिए दिल्ली चले गये। दिल्ली यूनिवर्सिटी में अध्ययन के दौरान ही उन्होंने यूपीएसी की तैयारी शुरु कर दी थी और दूसरे प्रयास में उनको सफलता मिली।
संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले राजवीर का कहना है कि वे 10 से 12 घंटे की पढ़ाई नहीं करते थे। वे प्रतिदिन 4 से 5 घंटे पढ़ते थे लेकिन जितने समय वे पढ़ाई करते थे पूरी एकाग्रता से करते थे। राजवीर को प्रकृति से काफी प्रेम है, उनको पर्यटन क्षेत्रों को देखना और उनके बारे में जानना पसंद है, जो लोग यूपीएसी की तैयारी कर रहे हैं, उनके बारे में राजवीर का कहना है कि एकाग्रता से मेहनत करने पर सफलता जरुर मिलती है।
एनसीएल कर्मी रामेश्वर सिंह बच्चों की पढ़ाई को लेकर शुरु से गंभीर थे। वे हमेशा राजवीर और छोटे बेटे को पढ़ाई के महत्व के बारे में बताते थे। माता-पिता द्वारा दिए गए बेहतर माहौल और गाइडेंस का ही परिणाम है कि राजवीर यूपीएसी की कठिन परीक्षा को पास किये हैं। बेटे के चयन से उनके माता-पिता के अलावा परिवार और मोहल्ले के लोग खुश हैं। परिवार वालों ने बताया कि राजवीर जिले के पहले व्यक्ति हैं, जो सीडीएस की परीक्षा पास किये हैं।