Singrauli News: टीएचआर वितरण में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, शत-प्रतिशत वितरण के साथ रोजाना मांगी रिपो
Singrauli News: एनटीपीसी विंध्याचल की वॉकथॉन में दिखा उत्साह, 300 से अधिक प्रतिभागियों ने दिया गुणवत
Singrauli News: हरिहर तालाब के रिनोवेशन कार्य को तीन माह में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के आयुक्त ने
Singrauli News: हत्या, अवैध वसूली और राजनीतिक संरक्षण के आरोपों से घिरी ऊर्जाधानी? भूपेंद्र हत्याकां
Singrauli News: सहायक कलेक्टर सौम्या मिश्रा को मिली देवसर तहसीलदार की जिम्मेदारी
Singrauli News: देवसर में बस और टेम्पो स्टैंड बनाने की उठी मांग, युवाओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Singrauli News: NH-39 पर बड़ा हादसा टला, अल्टो कार को बचाने के
BHU Non-Teaching Recruitment 2026: बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में नॉन-टीचिंग के पदों पर रजिस्ट्रेशन स्ट
इस सरकारी संस्थान में नॉन-टीचिंग पदों पर हो रही भर्ती, जल्द करें अप्लाई
RSSB Junior Engineer Recruitment 2026: राजस्थान में जूनियर
Singrauli News: One-day training on leadership capacity and management skill development organized at NCL
एमडीआई सिंगरौली में 42 अधिकारियों ने लिया प्रशिक्षण, सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी कृष्ण मोहन ने दिए नेतृत्व और संगठनात्मक बदलाव के गुर
Singrauli News: सिंगरौली। नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) द्वारा सतर्कता जागरूकता अभियान के अंतर्गत संचालित क्षमता निर्माण कार्यक्रम मैराथन ट्रेनिंग प्रोग्राम 3.0 – Mission-CIL@2026 के तहत बुधवार को एमडीआई, सिंगरौली में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का विषय ‘लीडरशिप एक्सीलेंस, कॉन्फ्लिक्ट मैनेजमेंट, ड्राइविंग ऑर्गनाइजेशनल चेंज, पर्सनल ब्रांडिंग एवं एग्जीक्यूटिव प्रेजेंस’ रहा।
प्रशिक्षण सत्र में हरियाणा कैडर के 1977 बैच के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी कृष्ण मोहन ने मुख्य वक्ता के रूप में अपने अनुभव और विचार साझा किए। उन्होंने संगठनात्मक लक्ष्यों की प्राप्ति में प्रभावी संवाद, रणनीतिक सोच, परिस्थितियों के अनुरूप ढलने की क्षमता, पारस्परिक कौशल और सकारात्मक नेतृत्व दृष्टिकोण के महत्व पर प्रकाश डाला।
नेतृत्व और प्रबंधन क्षमता विकसित करने पर जोर
कार्यक्रम का उद्देश्य एनसीएल के अधिकारियों की नेतृत्व एवं प्रबंधकीय दक्षताओं को मजबूत करना था। प्रशिक्षण के दौरान प्रभावी नेतृत्व के तौर-तरीकों, कार्यस्थल पर उत्पन्न होने वाले मतभेदों के समाधान, संगठनात्मक बदलावों के प्रबंधन और व्यावसायिक विकास से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर जानकारी दी गई।
सत्र में नेतृत्व क्षमता को बेहतर बनाने, कार्यस्थल के विवादों का रचनात्मक ढंग से समाधान करने, संगठनात्मक परिवर्तन को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाने तथा व्यक्तिगत पहचान और पेशेवर छवि विकसित करने के तरीकों पर भी मार्गदर्शन दिया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में एनसीएल के सभी क्षेत्रों एवं इकाइयों से लगभग 42 अधिकारियों ने सहभागिता की।