Singrauli News: विकास योजनाओं की निगरानी अब डिजिटल टूलकिट से, अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण
Singrauli News: NEET-JEE कोचिंग में लापरवाही पर शिक्षा विभाग सख्त, दो स्कूलों के प्राचार्यों को नोटि
Singrauli News: बारिश ने बेनकाब किया सिंगरौली के विकास का सच, सड़कें बनीं तालाब और गड्ढों में गुम हु
Singrauli News: प्रचंड प्रहार के संस्थापक अमित तिवारी को साढ़े चार महीने बाद हाईकोर्ट से मिली जमानत
Singrauli News: बाबा श्याम के जन्मोत्सव पर भक्ति में डूबा विंध्यनगर, सामुदायिक भवन में उमड़े श्रद्धा
Singrauli News: कॉलेज मोड़ पर रोजाना जाम से जूझ रहे लोग, यातायात पुलिस की मौजूदगी के बावजूद बिगड़ी व
Singrauli News: एनसीएल में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का समापन, भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस और पारदर्शित
Singrauli News: जयंत हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष, दोषियों पर कार्रवाई का
Sonbhadra News: रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जेब से निकले कई आधार कार्ड और मनरेगा जॉब क
Singrauli News: वार्ड 38 में भैंसासुर एवं घमसान ठाकुर प्रांगण का होगा कायाकल्प, 9.35 लाख से शुरू हुआ
Singrauli News: Morwa's Water ATM Shut Down for Two and a Half Years; Negligence Puts a Lock on Multi-Crore Projects.
एसपी ऑफिस के सामने महिलाओं के लिए लगा पिंक टॉयलेट भी कबाड़ में तब्दील
Singrauli News: सिंगरौली। शहर में आम नागरिकों को पेयजल सुविधा उपलब्ध कराना नगर निगम की प्राथमिक जिम्मेदारी है, लेकिन मोरवा क्षेत्र में लाखों रुपये खर्च कर लगाया गया वाटर एटीएम अब बदहाली की मिसाल बन चुका है। पुरानी सब्जी मंडी स्थित यह वाटर वेंडिंग मशीन बीते ढाई वर्षों से बंद पड़ी है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। इस मशीन के माध्यम से नागरिकों को मात्र एक रुपये में एक लीटर शुद्ध एवं ठंडा पानी उपलब्ध कराया जाना था। शुरुआत के दो-ढाई महीने तक लोगों ने इसका लाभ भी लिया, लेकिन उसके बाद मशीन बंद हो गई और आज तक चालू नहीं हो सकी। वर्तमान स्थिति यह है कि प्लांट का अधिकांश हिस्सा खराब हो चुका है।
गर्मी के मौसम में यह सुविधा राहगीरों, मजदूरों और स्थानीय लोगों के लिए बेहद उपयोगी साबित हो रही थी, जहां कम कीमत में ठंडा पानी मिल जाता था। अब मशीन बंद रहने से लोगों को पीने के पानी के लिए भटकना पड़ रहा है।
इस मामले को लेकर अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन के राष्ट्रीय महासचिव अमित तिवारी ने भी चिंता जताई है। उन्होंने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि वर्षों से बंद पड़ी सुविधा को अब तक दुरुस्त नहीं कराया जाना गंभीर लापरवाही है।
पिंक टॉयलेट कबाड़ में तब्दील
वहीं, एसपी ऑफिस के सामने स्थित जुड़वां तालाब परिसर में महिलाओं की सुविधा के लिए लगाया गया पिंक टॉयलेट भी बदहाल स्थिति में पहुंच चुका है। जहां प्रतिदिन सुबह सैकड़ों लोग मॉर्निंग वॉक और टहलने पहुंचते हैं, वहां महिलाओं के लिए बनाई गई यह सुविधा अब कबाड़खाने में तब्दील हो चुकी है। इसकी सुध लेने वाला कोई नजर नहीं आ रहा।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इतने महंगे सार्वजनिक प्रोजेक्ट कुछ ही महीनों में कैसे खराब हो गए, यह जांच का विषय है। साथ ही नगर निगम की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं कि वर्षों से इन सुविधाओं के रखरखाव के लिए कोई ठोस कदम क्यों नहीं उठाया गया।
जानकारी के अनुसार मशीन स्थापित करने वाली कंपनी के प्रतिनिधि केवल एक बार स्थल निरीक्षण के लिए आए थे। इसके बाद शेष कार्य नगर निगम द्वारा कराया गया और कंपनी दोबारा कभी नहीं पहुंची। नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि बंद पड़े वाटर एटीएम को शीघ्र चालू कराया जाए, आपूर्तिकर्ता कंपनी की जांच कराई जाए तथा गारंटी-वारंटी की शर्तों के तहत जिम्मेदार फर्म पर कड़ी कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया जाए।